ePaper

Ranchi : गैंग रेप के पांच आरोपियों को पुलिस ने 10 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

Updated at : 31 Jan 2019 11:41 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi : गैंग रेप के पांच आरोपियों को पुलिस ने 10 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे बुंडू प्रखंड में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. बुंडी के डीएसपी अशोक रविदास ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे बुंडू प्रखंड में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. बुंडी के डीएसपी अशोक रविदास ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ मंगलवार को बुंडू घूमने गयी थी. रात में ताऊ के बगल अहिर टोला के पांच लड़कोंने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया.

पांचों लड़के नाबालिग लड़की को गांव से दूर ले गये और बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया. बुंडू के डीएसपी ने पुलिस बल के साथ छापामारी कर सभी आरोपियों को घटना के 10 घंटे के अंदर धर दबोचा.

डीएसपी अशोक रविदास ने बताया कि गिरफ्तार किये गये सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इन्हें जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola