छह लाख लोगों ने नहीं दिया वोट

Updated at : 24 Jun 2014 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
छह लाख लोगों ने नहीं दिया वोट

– मेयर चुनाव. कुल 7,26,352 मतदाता, कार्यालयों में थी छुट्टी – लोगों में नहीं दिखा उत्साह : 1.28 लाख वोटर ही घर से निकले – खाली रहे अधिकतर मतदान केंद्र – राज्यपाल ने वोट नहीं दिया – मुख्यमंत्री, चीफ जस्टिस व कार्डिनल ने किया मतदान – 14 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में कैद – 27 […]

विज्ञापन

– मेयर चुनाव. कुल 7,26,352 मतदाता, कार्यालयों में थी छुट्टी

– लोगों में नहीं दिखा उत्साह : 1.28 लाख वोटर ही घर से निकले

– खाली रहे अधिकतर मतदान केंद्र

– राज्यपाल ने वोट नहीं दिया

– मुख्यमंत्री, चीफ जस्टिस व कार्डिनल ने किया मतदान

– 14 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में कैद

– 27 जून को होगी मतों की गिनती

रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को मेयर पद के लिए हुए मतदान में छह लाख मतदाताओं ने वोट नहीं डाले. सरकारी कार्यालयों समेत कई दफ्तरों में अवकाश रहने के बावजूद वोटर घर से नहीं निकले. लोगों में मतदान के प्रति उत्साह नहीं दिखा. निगम क्षेत्र के 55 वार्डो में बनाये गये 901 बूथों पर मात्र 17.7 फीसदी ही मतदान हुआ. मतदानकर्मी वोटरों के आने की आस में निठल्ले बैठे रहे.

मात्र एक लाख 28 हजार मतदाता वोट देने बूथों पर आये. अच्छा मौसम होने के बावजूद लोग घरों से नहीं निकले. निगम क्षेत्र में कुल 7,26,352 मतदाता हैं. इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 3,38,397 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,87,955 है. हालांकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी. इसके साथ ही 14 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में कैद हो गयी. मतों की गिनती 27 जून को पंडरा बाजार प्रांगण में होगी.

इवीएम में गड़बड़ी की शिकायत : मतदान के दौरान सात स्थानों पर इवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसे थोड़ी देर में ठीक कर दिया गया. डीएवी बरियातू स्थित मतदान केंद्र पर एक महिला के साथ पोलिंग एजेंट का विवाद हुआ. कुल 901 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले गये. इनमें 661 अति संवेदनशील व 185 संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. राज्य पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त पारा मिलिट्री फोर्स भी लगाये गये थे. मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा मतदान परची का वितरण किया गया था. कईबूथों पर बीएलओ खुद मौजूद थे. पर वोटर ही नहीं थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola