'फुजैल' बन गया था 'रूपेश', गढ़वा के होटल में पहचान बदलकर कर रहा था गंदा काम
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 07 Apr 2026 8:47 PM
सील किया गया होटल. एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो.
Garhwa News: गढ़वा में होटल के जरिए चल रहे देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है. पहचान बदलकर रह रहे युवक समेत 6 लोगों को जेल भेजा गया है. तीन होटलों को सील किया गया है और कई लोगों पर केस दर्ज हुआ है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जांच में जुटी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट
Garhwa News: झारखंड में गढ़वा के नामचीन होटलों में चल रहे ‘अनैतिक देह व्यापार’ के सिंडिकेट का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने पहचान छिपाकर रहने वाले युवक और होटल मैनेजर समेत 6 लोगों को जेल भेज दिया है.पुलिस के अनुसार होटल ‘तिवारी इन’ में ऊंचरी निवासी फुजैल रहमान अपनी असली पहचान छिपाकर ‘रूपेश साह’ के नाम से रह रहा था. पुलिस ने उसे धर दबोचा और धोखाधड़ी व अनैतिक कार्य के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है.
पुलिस ने होटल मैनेजरों को न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस ने होटल एस एनसी के मैनेजर सोरख पासवान, होटल आरडीएस के मैनेजर मनोज कुमार सहित ग्राहक अफरीदी आलम, आशुतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार और विकास कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. यूपी के दुद्धी निवासी आशुतोष के पास से पुलिस ने कई आपत्तिजनक फोटो और संदिग्ध सामग्री बरामद की है, जो इस रैकेट की गहराई को बयां कर रही .पुलिस ने केवल मैनेजरों पर ही नहीं, बल्कि होटल एस एन सी होटल आरडीएस और होटल तिवारी इन के मालिकों और संचालकों सहित 12 नामजद लोगों पर केस दर्ज किया है.
औचक छापेमारी में तीन होटल किए गए थे सील
सोमवार को एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में हुई औचक छापेमारी में इन तीन होटलों को सील किया गया था. जांच में पाया गया कि होटल संचालक बिना किसी आईडी प्रूफ के और नियमों को ताक पर रखकर कमरा आवंटित कर रहे थे.
क्या बोले जिले के कप्तान
एसपी अमन कुमार ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा:गढ़वा में सामाजिक मर्यादा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा. 6 लोग जेल जा चुके हैं, और इस सिंडिकेट के बाकी चेहरों की पहचान की जा रही है. नियमों का उल्लंघन करने वाले होटलों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: पति करने जा रहा था चौथी शादी, गुमला थाने पहुंची तीसरी पत्नी
नाबालिगों को किया गया सुपुर्द
थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान मिली नाबालिग लड़कियों को उनके परिजनों को बुलाकर सुरक्षित सौंप दिया गया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस नेटवर्क के तार किन-किन शहरों से जुड़े हैं.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी, दो महीने में 31 लोगों की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










