रांची में मोनो रेल

Updated at : 23 Jun 2014 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में मोनो रेल

– नगर विकास मंत्री ने प्रस्ताव मंजूर किया – अब योजना विभाग की स्वीकृति बाकी – आइडीएफसी को चुना गया परामर्शी – शहर की व्यस्त सड़कों पर मोनो रेल की योजना रांची : राजधानी में मोनो रेल चलाने की तैयारी की जा रही है. शहर में मोनो रेल चलाने के प्रस्ताव पर मंत्री सुरेश पासवान […]

विज्ञापन

– नगर विकास मंत्री ने प्रस्ताव मंजूर किया

– अब योजना विभाग की स्वीकृति बाकी

– आइडीएफसी को चुना गया परामर्शी

– शहर की व्यस्त सड़कों पर मोनो रेल की योजना

रांची : राजधानी में मोनो रेल चलाने की तैयारी की जा रही है. शहर में मोनो रेल चलाने के प्रस्ताव पर मंत्री सुरेश पासवान सहमत हो गये हैं. मोनो रेल के परिचालन के लिए आइडीएफसी को परामर्शी चुना गया है.

इस संबंध में नगर विकास विभाग ने सरकार की स्वीकृति के लिए योजना विभाग में प्रस्ताव भेजा है. हालांकि, रांची में आचार संहिता लागू होने के कारण प्रस्ताव पर सरकार की मंजूरी नहीं मिली है.

प्रति किमी खर्च होंगे 180 करोड़

रांची की सड़कों पर मोनो रेल चलाने के लिए बहुत बड़ी राशि खर्च होगी. नगर विकास विभाग के प्रस्ताव में बताया गया है कि मोनो रेल की आधारभूत संरचना निर्माण पर प्रति किलोमीटर 180 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा. पहले फेज में दस किमी रेल लाइन बनाने की योजना तैयार की गयी है. बाद में इसका विस्तार किया जायेगा. दूसरे फेज में फिर से 10 किमी लाइन पर काम की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. रांची में रातू रोड, मेन रोड, लालपुर, कांटाटोली, बिरसा चौक जैसे व्यस्त इलाके में मोनो रेल चलाने की योजना है.

खंभे खड़े कर बिछायी जायेगी पटरी

नगर विकास विभाग द्वारा शहर में मोनो रेल चलाने की पूरी कल्पना कर योजना बनायी गयी है. व्यस्त सड़कों को चौड़ा करने की जगह डिवाइडरों के बीच खंभे (पिलर) खड़े किये जायेंगे. खंभों के ऊपर पटरी बिछायी जायेगी. मोनो रेल के स्टेशन भी सड़क के ऊपर ही बनाये जाने की योजना है. फिलहाल, भारत के केवल एक ही शहर मुंबई में मोनो रेल चल रही है. भविष्य में इसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और केरल के भी कई शहरों में चलाये जाने की योजना पर काम हो रहा है.

मोनो रेल चलाने के लिए रांची की आबादी पर्याप्त है. शहर की सड़कों की बनावट में ज्यादा बदलाव किये बिना रेल चलायी जा सकती है. विभागीय मंत्री ने संबंधित प्रस्ताव को सहमति प्रदान कर दी है. योजना विभाग की मंजूरी मिलने के बाद काम आगे बढ़ाया जायेगा. मोनो रेल परियोजना शुरू होते ही झारखंड भारत के उन चंद राज्यों में शामिल हो जायेगा, जहां मोनो रेल चलाने के प्रयास किये जा रहे हैं.

अजय कुमार सिंह, सचिव, नगर विकास विभाग.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola