झारखंड में आ गया मॉनसून

Updated at : 19 Jun 2014 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में आ गया मॉनसून

रांची : दक्षिण पश्चिम मॉनसून बुधवार को घाटशिला के रास्ते झारखंड में प्रवेश कर गया. अगले 48 घंटे में पूरे राज्य में इसके सक्रिय होने की उम्मीद है. घाटशिला में 90 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी. दिल्ली स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक डॉ अशोक बाखला और स्थानीय केंद्र के वैज्ञानिक रतन […]

विज्ञापन

रांची : दक्षिण पश्चिम मॉनसून बुधवार को घाटशिला के रास्ते झारखंड में प्रवेश कर गया. अगले 48 घंटे में पूरे राज्य में इसके सक्रिय होने की उम्मीद है. घाटशिला में 90 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी. दिल्ली स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक डॉ अशोक बाखला और स्थानीय केंद्र के वैज्ञानिक रतन कुमार महतो ने बताया कि बिहार के कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है. गुरुवार से शुक्रवार के बीच झारखंड व बिहार में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो जायेगा. अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद है.

अधिकतम तापमान 8 डिग्री गिरा : मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे है. न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola