झारखंड के रामगढ़ में ईस्टर संडे पर एजी चर्च में प्रार्थना

Updated:
विज्ञापन
Ramgarh News

रामगढ़ स्थित एजी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया

Ramgarh News: रामगढ़ के एजी चर्च में ईस्टर संडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. मसीही समुदाय के लोग प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी मनाने के लिए बहुत सारे लोग उपस्थित हुए.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में गुड फ्राइडे के बाद ईस्टर संडे के अवसर पर रामगढ़ स्थित एजी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मसीही समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी मनाई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. 

वरिष्ठ पास्टर ने दी जीवन में नई आशा की सीख

प्रार्थना सभा के दौरान वरिष्ठ पास्टर जकरिया महतो ने कहा कि ईस्टर संडे प्रभु यीशु के पुनः जीवित होने का प्रतीक है.  यह मानव जीवन में नई आशा, विश्वास और जीवन का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि यीशु का पुनरुत्थान हमें सिखाता है कि सत्य और प्रेम की हमेशा जीत होती है. 

मुख्य प्रचारक ने बताया उद्धार का मार्ग

मुख्य प्रचारक अर्पण महतो ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु का पुनरुत्थान मानव जाति के लिए नई शुरुआत और उद्धार का मार्ग है, जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए. 

प्रेम, क्षमा और सेवा के लिए आह्वान

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं से प्रेम, क्षमा और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।

बड़ी संख्या में मसीही समुदाय की उपस्थिति

इस मौके पर अलका महतो, शिल्पा महतो, धनकुमार धान, चानू सुमया, अमित राम, शमिल कुजूर, रोजी केरकेट्टा, सोनी, पायल, रीता चटर्जी, सरिता बाखला सहित बड़ी संख्या में मसीही उपस्थित थे. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में मौसम ने बदला मिजाज, 5 से 7 अप्रैल तक आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना 

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola