धौनी खोलेंगे रातू रोड में बाइक का शोरूम

Updated at : 15 Jun 2014 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
धौनी खोलेंगे रातू रोड में बाइक का शोरूम

रांची : टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी रांची में एक बाइक कंपनी का शोरूम खोलेंगे. इसके लिए रातू रोड स्थित आस्था रिजेंसी के कॉमर्शियल कांप्लेक्स में 6000 वर्गफीट जमीन भी खरीदी गयी है. शोरूम का निर्माण जारी है. रांची नगर निगम ने इस जमीन पर महेंद्र सिंह धौनी को डीप बोरिंग की अनुमति […]

विज्ञापन

रांची : टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी रांची में एक बाइक कंपनी का शोरूम खोलेंगे. इसके लिए रातू रोड स्थित आस्था रिजेंसी के कॉमर्शियल कांप्लेक्स में 6000 वर्गफीट जमीन भी खरीदी गयी है. शोरूम का निर्माण जारी है. रांची नगर निगम ने इस जमीन पर महेंद्र सिंह धौनी को डीप बोरिंग की अनुमति भी दे दी है. गत दिनों महेंद्र सिंह धौनी की ओर से नगर निगम में शुल्क जमा करा कर डीप बोरिंग कराने की अनुमति मांगी गयी थी.

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आस्था रिजेंसी ने पांच वर्ष पहले टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने पर धौनी को एक आवासीय फ्लैट गिफ्ट किया था. इसके बाद बाइक बनाने वाली एक कंपनी ने धौनी को रांची में एक शोरूम खोलने का प्रस्ताव दिया. कंपनी के इस प्रस्ताव पर जमीन खरीद के लिए जगह की तलाश शुरू हुई. इसी बीच आस्था रिजेंसी में कॉमर्शियल कांप्लेक्स में जमीन खाली होने की जानकारी मिली. इसके बाद एग्रीमेंट किया गया. धौनी यह प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं.

ये बाइक हैं धौनी के पास

हेलकेट एक्स-132, यामहा आरएक्स, यामहा आरएक्सजेड, कावासाकी निंजा, हॉर्ले डेविडसन (कैट ब्वॉय) यामहा थंडर कैट, इनफिल्ड मैचिस्मो, डुकारी-1098, टीवीएस डर्ट बाइक, यामहा आडी-350, टीवीएस अपाची और हीरो करिज्मा.

बाइक के शौकीन हैं धौनी

टीम इंडिया के कप्तान बाइक के शौकीन हैं. इनके पास कई कंपनियों के एक दर्जन से अधिक बाइक हैं. अपने शहर में आने के बाद वे इन पर सवारी करते हैं. इसी प्रकार उनके पास 10 कारें भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola