नामधारी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

Updated at : 11 Jun 2014 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
नामधारी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

रांची: पूर्व स्पीकर इंदर सिंह नामधारी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर अपनी भावना से अवगत कराया है. श्री नामधारी ने कहा है कि युवा साथी के मुख्यमंत्री बनने से आशा जगी थी, लेकिन अब निराश हूं. भ्रष्टाचार को लेकर जब-जब मैंने पत्र लिखा, उसका आपकी तरफ से जवाब नहीं आया. श्री नामधारी […]

विज्ञापन

रांची: पूर्व स्पीकर इंदर सिंह नामधारी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर अपनी भावना से अवगत कराया है. श्री नामधारी ने कहा है कि युवा साथी के मुख्यमंत्री बनने से आशा जगी थी, लेकिन अब निराश हूं.

भ्रष्टाचार को लेकर जब-जब मैंने पत्र लिखा, उसका आपकी तरफ से जवाब नहीं आया. श्री नामधारी ने लिखा है कि जवाब देना भी उचित नहीं समङो.

ऐसा लग रहा है कि अब इस प्रदेश में सही बात सुनने वाला कोई नहीं है. पूर्व सांसद ने डाल्टेनगंज में ओवर ब्रिज से रेलवे स्टेशन तक एक करोड़ की लागत से बनी आरसीसी सड़क को लेकर सवाल उठाया. कहा कि पूर्व में भी शिकायत की थी, तो सचिव राज बाला वर्मा ने जांच समिति का गठन किया. जांच की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय कार्यपालक अभियंता ने उस खराब सड़क के ऊपर लीपापोती कर पूरी करने की कोशिश की. आज तक कार्यपालक अभियंता और संबंधित ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola