झारखंड सरकार के मुख्य सचिव बने रहेंगे सुधीर त्रिपाठी, मिला तीन माह का एक्सटेंशन

Updated at : 28 Sep 2018 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड सरकार के मुख्य सचिव बने रहेंगे सुधीर त्रिपाठी, मिला तीन माह का एक्सटेंशन

रांची : झारखंड सरकार ने सितंबर के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे राज्य के मुख्य सचिव 1985 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर त्रिपाठी को तीन माह का सेवा विस्तार दिया है. राज्य सरकार की एक अधिसूचना में बताया गया है कि 1985 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर त्रिपाठी को एक अक्तूबर, 2018 से 31 दिसंबर, […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकार ने सितंबर के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे राज्य के मुख्य सचिव 1985 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर त्रिपाठी को तीन माह का सेवा विस्तार दिया है.

राज्य सरकार की एक अधिसूचना में बताया गया है कि 1985 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर त्रिपाठी को एक अक्तूबर, 2018 से 31 दिसंबर, 2018 तक का सेवा विस्तार दिया गया है. त्रिपाठी को इस वर्ष 28 फरवरी को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया था. उनसे पूर्व राजबाला वर्मा राज्य की मुख्य सचिव थीं.

गौरतलब है कि इससे पहले एस के चौधरी को मुख्य सचिव के तौर पर एक्सटेंशन मिल चुका है. वर्तमान मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी 30 सितंबर को सेवानिवृत होने वाले थे. 3 महीने का एक्सटेंशन मिलने के बाद अब सुधीर त्रिपाठी इस साल 31 दिसंबर तकमुख्यसचिव बने रहेंगे. केंद्र सरकार ने इस बाबत मंजूरी दे दी है.

मालूम हो कि सुधीर त्रिपाठी झारखंड के 21वें मुख्य सचिव हैं, वे इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में अपर मुख्य सचिव थे. सुधीर त्रिपाठी के रिटायरमेंट के बाद प्रशासनिक गलियारे में झारखंड के विकास आयुक्त डीके तिवारी को मुख्य सचिव बनाये जाने की चर्चा थी, लेकिन त्रिपाठी को सेवा विस्तार मिलने के बाद इस पर अब विराम लग गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola