सिमडेगा की लड़की को बहला-फुसला कर भगाने का आरोपी रांची से गिरफ्तार

रविकांत साहू सिमडेगा : केरसई थाना क्षेत्र डिंगर पानी निवास एक युवती को बहला-फुसला कर रांची में रखने के आरोप में पुलिस ने बानो निवासी रकीब अंसारी उर्फ राजू भैया को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, बानो निवासी रकीब अंसारी उर्फ राजू भैया केरसई निवासी एक युवती को 16 सितंबर को बहला फुसला कर […]
रविकांत साहू
सिमडेगा : केरसई थाना क्षेत्र डिंगर पानी निवास एक युवती को बहला-फुसला कर रांची में रखने के आरोप में पुलिस ने बानो निवासी रकीब अंसारी उर्फ राजू भैया को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक, बानो निवासी रकीब अंसारी उर्फ राजू भैया केरसई निवासी एक युवती को 16 सितंबर को बहला फुसला कर अपने साथ भगा कर रांची ले गया. युवती को रांची हिंद पीढ़ी में रखे हुए था.
उक्त मामले में परिजनों ने रकीब अंसारी के खिलाफ केरसई थाना में 20 सितंबर को धारा 366 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए रांची हिंदपीढ़ी से रकीब अंसारी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










