नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, अश्लील वीडियो बना कर किया वायरल, दो गिरफ्तार

Updated at : 04 Aug 2018 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, अश्लील वीडियो बना कर किया वायरल, दो गिरफ्तार

चान्हो के आेपा जंगल में कुछ लोगों ने घिनौनी वारदात को दिया अंजाम चान्हो : चान्हो थाना की पुलिस ने ओपा जंगल में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में शुक्रवार को सुदामा गोसाईं व मो वसीम को गिरफ्तार किया है. दोनों चान्हो के ही सोंस ग्राम के रहनेवाले हैं. मामले में […]

विज्ञापन

चान्हो के आेपा जंगल में कुछ लोगों ने घिनौनी वारदात को दिया अंजाम

चान्हो : चान्हो थाना की पुलिस ने ओपा जंगल में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में शुक्रवार को सुदामा गोसाईं व मो वसीम को गिरफ्तार किया है. दोनों चान्हो के ही सोंस ग्राम के रहनेवाले हैं. मामले में पुलिस ने नाबालिग के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्राथमिकी में चार नामजद और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. सभी पर पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म का प्रयास और अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने के आरोप में आइटी एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस नाबालिग का 164 के तहत न्यायालय में बयान व मेडिकल जांच शनिवार को करायेगी. घटना 20 जुलाई की है. लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी शुक्रवार को मिली.
पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी
छात्रा के साथ जंगल गये युवक द्वारा विरोध करने पर की गयी मारपीट
20 जुलाई की है घटना, पुलिस को तीन अगस्त को मिली जानकारी
आरोपियों ने पुलिस या परिजनों को बताने पर दी थी वीडियो वायरल करने की धमकी
ओपा जंगल में आरोपियों ने बाइक रोकी, फिर की अश्लील हरकत
पुलिस के अनुसार नाबालिग छात्रा ने अपने बयान में बताया है कि वह ओपा जंगल के रास्ते से अपने एक दोस्त के साथ बाइक से गुजर रही थी. इसी दौरान पांच-छह की संख्या में आये युवकों ने उनकी बाइक रोक दी. फिर अश्लील हरकत की. नाबालिग से दुष्कर्म का भी प्रयास किया. जब छात्रा के दोस्त ने इसका विरोध किया, तब आरोपियों ने उसे जम कर पीटा. इसके बाद छात्रा के कपड़े उतार कर उसका अश्लील वीडियो तैयार किया. जाते हुए आरोपियों ने छात्रा और उसके मित्र को धमकी दी कि अगर वे पुलिस या परिजन को घटना की जानकारी देंगे, तब उनका वीडियो वायरल कर दिया जायेगा. इसके बाद आरोपी छात्रा और उसके मित्र को जंगल में छोड़ कर भाग निकले. छात्रा ने यह भी बताया कि घटना के दौरान कुछ युवक ऐसे भी थे, जो घटना का विरोध कर रहे थे. लेकिन आरोपियों ने उनकी बात नहीं सुनी.
वायरल हो रहा था वीडियो, जानकारी मिली तो पुलिस पीड़िता के घर पहुंची
जानकारी के अनुसार एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास संबंधी वीडियो पिछले कई दिनों से चान्हो में वायरल हो रहा था. लेकिन किसी ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस के पास नहीं की थी. जब शुक्रवार को घटना की जानकारी ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को मिली, तब उन्होंने वीडियो का सत्यापन कराया. वह खुद भी मामले की जांच के लिए चान्हो पहुंच गये, लेकिन जांच के लिए पुलिस की टीम जब नाबालिग के घर पहुंची, तब वह घर में नहीं मिली. पुलिस को पता चला कि नाबालिग किसी सिलाई केंद्र में एडमिशन लेने के लिए रांची गयी है. तब पुलिस ने नाबालिग को रांची में खोज निकाला और उसे वापस लेकर चान्हो गयी.
उसके परिजनों से संपर्क कर मामले की जानकारी ली और कार्रवाई की. पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि घटना के बाद छात्रा ने बदनामी के डर से गुरुवार को आत्महत्या का प्रयास किया है. हालांकि खलारी डीएसपी पुरुषोतम कुमार ने बताया कि इस संबंध में छात्रा और उसके परिजनों से जानकारी ली गयी है, लेकिन यह बात महज अफवाह निकली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola