सदर अस्पताल को संचालित करने की निविदा निरस्त

रांची: रांची में 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (सदर अस्पताल) को संचालित करानेवाली संस्था के लिए आमंत्रित निविदा को स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से निरस्त कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है. आधिकारिक रूप में निविदा को निरस्त करने के पीछे निवेदक के कम होने की […]
रांची: रांची में 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (सदर अस्पताल) को संचालित करानेवाली संस्था के लिए आमंत्रित निविदा को स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से निरस्त कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है.
आधिकारिक रूप में निविदा को निरस्त करने के पीछे निवेदक के कम होने की बात कही गयी है. निविदा खोलने के समय आधिकारिक रूप से मात्र दो संस्था ही उपयुक्त पाये गये थे. इसको आधार बना कर स्वास्थ्य विभाग ने निविदा निरस्त कर दी. यहां बता दें कि झारखंड में ऐसे कई उदाहरण है, जिसमें पीपीपी मोड में आमंत्रित की गयी निविदा में दो निवेदक उपयुक्त पाये गये थे, जिन्हें सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी.
उदाहरण के रूप में सिल्ली में पॉलिटेक्निक, रामगढ में इंजीनियरिंग कॉलेज और रांची स्थित बिरसा विहार होटल. गौरतलब है कि निविदा आमंत्रित कर उपयुक्त संस्थान के चुनाव की जिम्मेदारी इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (आइएफसी) को दिया गया था. 22 जनवरी 2014 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट में निर्णय हुआ था, जिसमें एक उच्चस्तरीय कमेटी बनायी गयी थी. इस कमेटी को यह जिम्मेदारी दी गयी थी कि निविदा का मूल्यांकन कर उपयुक्त निर्णय ले. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह व प्रधान सचिव स्वास्थ्य बीके त्रिपाठी ने इसे निरस्त करने का निर्णय लिया. ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि क्या अन्य संस्था को इस अस्पताल को दिये जाने का खेल तो नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




