गिरिडीह : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लुगू पहाड़ी में नक्सिलयों का कैंप किया ध्वस्त, जानें क्या-क्या हुआ बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Mar 2018 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह/ललपनिया : रिमांड पर लिये गये इनामी नक्सली शेखर उर्फ चार्लिस की निशानदेही पर पुलिस को फिर बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बोकारो जिला के लुगू पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया है. इस छापामारी अभियान में गिरिडीह और बोकारो पुलिस के अलावा सीआरपीएफ 7 बटालियन […]
विज्ञापन
गिरिडीह/ललपनिया : रिमांड पर लिये गये इनामी नक्सली शेखर उर्फ चार्लिस की निशानदेही पर पुलिस को फिर बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बोकारो जिला के लुगू पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया है. इस छापामारी अभियान में गिरिडीह और बोकारो पुलिस के अलावा सीआरपीएफ 7 बटालियन व 26 बटालियन के अधिकारी व जवान शामिल थे.
गिरिडीह पुलिस ने इनामी शेखर उर्फ चार्लिस को रिमांड पर लिया है. पुलिस इनकी निशानदेही पर रविवार को बोकारो के लुगू पहाड़ी से जहां भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद करने में सफल रही, वहीं पीरटांड़ के पालगंज-खेताडाबर मुख्य मार्ग पर लगायी गयी बारूदी सुरंग को बरामद करने में सफलता हासिल की थी.
दो किलो का आइइडी-04
कोरटेक्स वायर- 01 बंडल 375 मीटर
एसएलआर लाइव एम्यूनेशन- 50
जिलेटीन की छड़ें- 243
एमसील- 44
इलेक्ट्रिक वायर- 02 बंडल
10 किलो का स्टील केन- 01
5 किलो का स्टील केन- 01
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










