Haryana Election 2024: कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, पहली सूची में 31 उम्मीदवारों के नाम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Sep 2024 10:22 PM

विज्ञापन

Haryana Election Congress List of Candidates

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस की पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नाम हैं.

विज्ञापन

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव सिर पर है. सियासी दल जोरशोर से चुनावी तैयारी में जुटे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस आज अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. बता दें, हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के 71 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं. हालांकि आज पार्टी ने 31 प्रत्याशियों के साथ पहली सूची जारी की है. बता दें इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जुलाना से और भूपिंदर सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई से चुनावी मैदान में उतारा है.

विनेश और पूनिया कांग्रेस में शामिल
इससे पहले शुक्रवार को पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. दोनों ने कांग्रेस की सदस्यता ली. कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में रेसलर विनेश फोगाट को जोलाना से टिकट दिया है.

90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा. वोटिंग एक ही चरण में संपन्न होगी. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है. इससे पहले साल 2019 में हरियाणा विधानसभा का चुनाव हुआ था. 2019 के चुनाव में कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आई थी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola