Sachdeva on Atishi: '5 महीनों तक 'आप के सीएम को जेल…', आतिशी पर भड़के सचदेवा, दिल्ली का CM कौन? के सवाल पर सुनाई खरी-खरी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Feb 2025 8:31 PM

विज्ञापन

Sachdeva on Atishi: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेता और दिल्ली की कार्यवाहक सीएम आतिशी पर जमकर हमला किया है. उन्होंने आतिशी के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 5 महीनों तक AAP के मुख्यमंत्री जेल में रहे थे, क्या उस समय आपने बताया था कि कौन है मुख्यमंत्री..?

विज्ञापन

Sachdeva on Atishi: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर जोरदार पलटवार किया है. दिल्ली का सीएम कौन? के आतिशी के सवाल पर उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि 5 महीनों तक AAP के मुख्यमंत्री जेल में रहे थे, क्या उस समय आपने बताया था कि कौन है मुख्यमंत्री? सचदेवा ने कहा कि आतिशी के पास कहने को कुछ नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि आतिशी किस्मत से विधायक तो बन गई हैं मगर आपके पार्टी के ही लोग आपको नेता प्रतिपक्ष मानने को तैयार नहीं हैं.

आतिशी ने साधा था बीजेपी पर निशाना

इससे पहले, आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी को लेकर बीजेपी पर हमला किया था. आप ने कहा था कि बीजेपी के पास सरकार चलाने के लिए कोई चेहरा नहीं है. आप की नेता और दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया था कि दिल्ली में शासन के लिए बीजेपी के पास एक विश्वसनीय नेता की कमी है. आतिशी ने कहा था कि “चुनाव परिणाम घोषित हुए दस दिन हो चुके हैं. लोगों को लगा था कि भाजपा नौ फरवरी को अपने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल की घोषणा करेगी और तुरंत विकास कार्य शुरू कर देगी. लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि उनके पास दिल्ली में शासन के लिए कोई चेहरा नहीं है.”

चुने गए किसी विधायक पर भरोसा नहीं करते पीएम मोदी- आतिश

कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में चुने गए 48 बीजेपी विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं करते हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लगाया कि पार्टी के पास शासन के लिए कोई विजन या योजना भी नहीं है. बीजेपी अच्छी तरह जानती है कि उसे दिल्ली के लोगों को सिर्फ लूटना है. अगर उनके पास सरकार चलाने के लिए कोई सक्षम व्यक्ति नहीं है, तो वे लोगों के लिए कैसे काम करेंगे?

कौन होगा दिल्ली का सीएम?

दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट के दिल्ली के सीएम को लेकर बीजेपी में लगातार बैठकों का दौर जारी है. हालांकि मुख्यमंत्री पद के लिए कई नवनिर्वाचित विधायकों का नाम चर्चा में हैं. सीएम पद के लिए रेस में सबसे आगे प्रवेश वर्मा का नाम आ रहा है. उनके अलावा दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय का नाम भी सीएम की रेस में हैं. सीएम की रेस में पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय का नाम भी शामिल है.

बीजेपी को मिली है बंपर जीत

बता दें, हाल में ही दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं. 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि, आप ने 22 सीटों पर ही जीत सकी. पांच फरवरी को मतदान के बाद आठ फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे. इसी के साथ बीजेपी का 27 सालों का इंतजार खत्म हुआ है.

Also Read: Delhi New CM Oath Ceremony: रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज, दिन रात हो रहा काम, देखें Video

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola