Delhi New CM Oath Ceremony: रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज, दिन रात हो रहा काम, देखें Video

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Feb 2025 8:14 PM

विज्ञापन

Delhi New CM Oath Ceremony

Delhi New CM Oath Ceremony: दिल्ली में नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को शाम के समय हो सकता है. रामलीला मैदान में इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. तैयारी का एक वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन

Delhi New CM Oath Ceremony: दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को हो सकता है. दिल्ली के रामलीला मैदान में समारोह होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण शाम साढ़े चार बजे हो सकता है. समारोह के लिए रामलीला मैदान पर तैयारियां तेजी से हो रही है. कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं.

शपथ ग्रहण समारोह से पहले एनडीए की बड़ी बैठक

दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह से पहले एनडीए गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों की एक बैठक भी दिल्ली में होने वाली है. सूत्रों के मुताबिक बैठक के बाद सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. सूत्रों ने बताया कि अब भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार को होगी. विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा जो दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा. उन्होंने बताया कि इस बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के ब्यौरे पर भी चर्चा की जाएगी.

बीजेपी के संगठन नेताओं की आज बड़ी बैठक

सोमवार यानी आज बीजेपी के संगठन नेताओं की बड़ी बैठक भी होने वाली है. बैठक में पार्टी नेता तरुण चुग, विनोद तावड़े, वीरेंद्र सचदेवा सहित कई और लोग शामिल हो सकते हैं. इस बैठक में शपथ ग्रहण की तारीख भी तय की जा सकती है. साथ ही मेहमानों की लिस्ट पर भी फोकस किया जा सकता है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह की जगह, समय और तारीख को अंतिम रूप दिया जा चुका है. इस लिए भी रामलीला मैदान में तैयारियां शुरू कर दी गई है.

कौन होगा दिल्ली का सीएम?

दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद सबसे बड़ा सवाल था दिल्ली का सीएम कौन होगा, इस सवाल का अभी भी जवाब नहीं मिला है. हालांकि मुख्यमंत्री पद के लिए कई नवनिर्वाचित विधायकों का नाम चर्चा में हैं. सीएम पद के लिए रेस में सबसे आगे जिनका नाम है उनमें प्रवेश वर्मा भी हैं. उनके अलावा दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय का नाम भी शामिल हैं. प्रवेश वर्मा ने विधानसभा चुनाव में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया था. इसके अलावा वो जाट बिरादरी से आते हैं. ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है. सीएम की रेस में पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय का नाम भी शामिल है.

Also Read: रामलीला मैदान तैयार, NDA का महाजुटान, कई बड़े नेता होंगे शपथग्रहण में शामिल!

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola