ePaper

रामलीला मैदान तैयार, NDA का महाजुटान, कई बड़े नेता होंगे शपथग्रहण में शामिल!

Updated at : 17 Feb 2025 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
BJP

बीजेपी (File)

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में अब शपथग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई है. बीजेपी इस कार्यक्रम में एनडीए के सभी नेताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास कर सकती है.

विज्ञापन

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में चुनावी नतीजे भले ही 8 फरवरी को आ गए हो लेकिन सरकार किसके हाथ में जाएगी बड़ा सवाल बना हुआ है. दिल्ली को लेकर बीजेपी लगातार मंथन कर रही है. जानकारी के अनुसार 20 तारीख को रामलीला मैदान में शाम 4 शपथग्रहण समारोह होगा. इसको लेकर अब तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे.

दिल्ली में NDA नेताओं का हो सकता है महाजुटान

दिल्ली के सीएम के शपथग्रहण में इस बार एनडीए नेताओ का भी जुटान हो सकता है. बीजेपी दिल्ली से एक बड़ा संदेश देना चाहेगी. शपथग्रहण समारोह के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सहित सभी साथियों को एक मंच पर लाना चाहेगी. बीजेपी का अगला टारगेट बिहार होने वाला है. बिहार बीजेपी के लिए आसान नहीं ऐसे में पारी सभी साथियों को साथ लाकर विपक्ष को संदेश देना चाहेगी.

बीजेपी के संगठन नेताओं की बड़ी बैठक

बीजेपी के संगठन नेताओं की सोमवार शाम बड़ी बैठक होने वाली है. बैठक में पार्टी के बड़े नेता तरुण चुग, विनोद तावड़े, वीरेंद्र सचदेवा सहित कई अन्य लोग शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि बैठक में शपथग्रहण की तारीख भी तय की जा सकती है. साथ ही मेहमानों की लिस्ट पर भी फोकस किया जा सकता है.फरवरी के महीने में संपन्न 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीट हासिल की, जबकि आप ने 22 सीट जीती. पांच फरवरी को मतदान के बाद आठ फरवरी को चुनाव के रिजल्ट घोषित किए गए.

यह भी पढ़ें.. Delhi New CM : मोदी को 48 बीजेपी विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं, जानें किसने कह दी ये बात

यह भी पढ़ें.. प्रवेश वर्मा या फिर रेखा गुप्ता किसके सिर सजेगा ताज? दिल्ली BJP की अहम बैठक आज

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola