ePaper

प्रवेश वर्मा या फिर रेखा गुप्ता किसके सिर सजेगा ताज? दिल्ली BJP की अहम बैठक आज

Updated at : 17 Feb 2025 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
BJP

बीजेपी (File)

Delhi New CM: दिल्ली में सीएम बनाने को लेकर बीजेपी की आज अहम बैठक होगी. इस बैठक में संगठन के कई बड़े नेता शामिल होंगे.

विज्ञापन

Delhi New CM: दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद अब प्रदेश के नए सीएम के ऐलान पर सभी की निगाहें टिकी हैं. बीजेपी के संगठन नेताओं की आज शाम बड़ी बैठक होने वाली है. इस बैठक में बीजेपी के बड़े नेता तरुण चुग, विनोद तावड़े, वीरेंद्र सचदेवा सहित कई बड़े नेता इस बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में शपथग्रहण की तारीख भी तय कर ली जाएगी साथ ही मेहमानों की लिस्ट पर भी फोकस रहेगा.

सीएम को लेकर क्यों फंस रहा पेंच

दिल्ली में बीजेपी 27 सालों बाद सत्ता में वापस आई है. पार्टी का प्रयास है कि इस बार दिल्ली में ऐसे चेहरे को सीएम बनाया जाए जो लंबे समय तक सियासत कर सके. पार्टी कि निगाहें दलित और पूर्वांचली वोटर्स पर भी टिकी हुई है. यही कारण है कि पार्टी इंतज़ार करके फैसला ले रही है. दिल्ली बीजेपी विधायक दल कि बैठक भी कल बुलाई जा सकती है. जानकारी के अनुसार 20 तारीख को दिल्ली में शपथ ग्रहण हो सकता है.

प्रवेश वर्मा या फिर रेखा गुप्ता कौन होगा सीएम?

रेखा गुप्ता दिल्ली बीजेपी कि बड़े महिला नेता हैं और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. इनके पास बड़ा राजनीतिक अनुभव है और वैश्य समुदाय से भी आती हैं. इसके अलावा बीजेपी के पास एक महिला सीएम देने का भी अच्छा मौका माना जा रहा है. इसके अलावा नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा पर भी निगाहें टिकी हुई है. बीजेपी इस बार किसी पूर्वांचली को भी सीएम बना सकती है. दिल्ली में इस बार पूर्वांचली वोटर्स ने बड़ी संख्या में बीजेपी को समर्थन दिया है और इसी साल बिहार में चुनाव भी होना है.

यह भी पढ़ें.. बिहार के इन दो नेताओं में से किसी को मिल सकती है दिल्ली की कमान? चर्चा तेज

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola