Rekha Gupta Education: जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं रेखा गुप्ता, देखें एजुकेशन क्वालिफिकेशन और पेशा

Updated:
विज्ञापन
Rekha Gupta Education Qualification

Rekha Gupta Education Qualification

Rekha Gupta Education: बीजेपी की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी. बीजेपी ऑफिस में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया.

विज्ञापन

Rekha Gupta Education: रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं. उनका जन्म हरियाणा में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और कमलजीत सेहरावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी और वह गुरुवार को शपथ लेंगी.

कितनी पढ़ी-लिखी हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता पेशे से वकील हैं. उन्होंने बीकॉम और एलएलबी की डिग्री हासिल की हैं. उन्होंने बीकॉम की डिग्री दौलत राम कॉलेज से ली है. जबकि चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से 2022 में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की है.

यह भी पढ़ें: Delhi New CM: इंतजार खत्म, रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री, विधायक दल की नेता चुनी गईं

आरएसएस की सक्रिय सदस्य रही हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं. लेकिन उनका राजनीति सफर काफी लंबा रहा है. उन्होंने राजनीति की शुरुआत छात्र नेता के रूप में की. उसके बाद आरएसएस की सक्रिय सदस्य रही हैं. 1996-97 में ABVP से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की महासचिव और बाद में अध्यक्ष भी बनीं. 2003 और 2004 में बीजेपी युवा मोर्चा राज्य सचिव के रूप में भी उन्होंने काम किया. फिर 2004-2006 तक बीजेपी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव भी बनाई गईं.

यह भी पढ़ें: Rekha Gupta Delhi New CM: कौन हैं रेखा गुप्ता? कल लेंगी सीएम पद की शपथ, जानिए उनके परिवार के बारे में

यह भी पढ़ें: Rekha Gupta Net Worth: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के पास कितनी है संपत्ति और गाड़ी?

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola