सोशल मीडिया छोड़ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रविवार को ले सकते हैं बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर 53.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं
नयी दिल्ली : सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चौंकाने वाला ट्वीट किया है. पीएम मोदी के उस ट्वीट के बाद मानों भूचाल सी आ गयी है. दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वो सोशल मीडिया से दूर होने की सोच रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, इस रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को छोड़ने की सोच रहा हूं. आप सभी को आगे जानकारी दूंगा.
This Sunday, thinking of giving up my social media accounts on Facebook, Twitter, Instagram & YouTube. Will keep you all posted.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2020
मोदी के इस ट्वीट के बाद लोग लगातार ट्वीट कर रहे हैं और उनये इसका कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं. पीएम मोदी के इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक करीब 9.4 हजार लोग रि-ट्वीट कर चुके थे. मालूम हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर 53.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. वहीं फेसबुक पर 44,597,317 और इंस्टाग्राम पर 35.2 मिलियन फॉलोअर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










