Delhi Weather: दिल्ली में छा रहा है घना कोहरा, ठंड से फिलहाल राहत नहीं, जानें कल का मौसम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Jan 2025 6:33 PM
Weather Update
Delhi Weather: दिल्ली में मौसम बदल रहा है. आईएमडी का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को दिल्ली में घना कोहरा छा सकता है. रविवार को दिल्ली के आसमान में हल्के बादल छा सकता है.
Delhi Weather: दिल्ली में मौसम बदल रहा है. बारिश के बाद दिल्ली के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा जम रहा है. कोहरे के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली में ठंड का दौर जारी रहने वाला है. न्यूनतम तापमान में आने वाले दिनों में गिरावट आ सकती है. आज न्यूनतम तापमान करीब 8.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.
कई इलाकों में घना कोहरा
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घना कोहरा जम रहा है. आज यानी शुक्रवार को बाहरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा. कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई. कई जगहों पर यातायात बाधित हुआ. दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. वहीं अधिकतम तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को बहुत घना कोहरा और रविवार को भी घना कोहरा छाया रह सकता है.
कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छा रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाएगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आने की संभावना है. 18 जनवरी को दिल्ली में आसमान साफ रह सकता है. वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं.
Also Read: Delhi Assembly Election 2025: BJP के घोषणापत्र पर अरविंद केजरीवाल का तंज, कहा- यह ‘केजरीवाल पत्र’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










