Delhi Assembly Election 2025: BJP के घोषणापत्र पर अरविंद केजरीवाल का तंज, कहा- यह ‘केजरीवाल पत्र’

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Jan 2025 6:12 PM

विज्ञापन

Delhi Assembly Election 2025

Delhi Assembly Election 2025: बीजेपी के संकल्प पत्र पर आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जोरदार हमला किया है. केजरीवाल ने केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उनके पास कोई योजना नहीं है. वे हमारे घोषणापत्र पर हमारी गारंटी पर चुनाव लड़ना चाहते हैं.

विज्ञापन

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जारी बीजेपी की घोषणा पत्र पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने तंज कसा है. मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल कहा कि ‘आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की है कि वे भी केजरीवाल की तरह मुफ्त की रेवड़ी बांटेंगे. इसलिए मैं उनसे कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामने आकर स्पष्ट रूप से ऐलान करें कि उनकी इस पर सहमति है. प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक कहा है कि मुफ्त की रेवड़ी सही नहीं हैं. उन्हें अब कहना चाहिए कि वे गलत थे और केजरीवाल सही थे. प्रधानमंत्री मोदी को कहना चाहिए कि मुफ्त की रेवड़ी देश के लिए नुकसान नहीं हैं बल्कि भगवान का प्रसाद है.

मोहल्ला क्लीनिक को लेकर बीजेपी पर हमला

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बंद हो जाएंगे. हम आज पूरी दिल्ली में जाएंगे और पूछेंगे कि जो लोग मोहल्ला क्लीनिक के पक्ष में हैं, वे आप को वोट दें और जो मोहल्ला क्लीनिक ध्वस्त करने के पक्ष में हों वो बीजेपी को वोट दें. केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उनके पास कोई योजना नहीं है. वे हमारे घोषणापत्र पर हमारी गारंटी पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है?

जनता का साथ मिला तो जारी रहेगा काम- केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अब कहा है कि केजरीवाल की सभी योजनाएं जारी रहेंगी. ये बात उन्होंने अपने संकल्प पत्र में कही है. पीएम मोदी भी अपने विज्ञापनों में यही कह रहे हैं. केजरीवाल ने इसपर कहा कि अगर बीजेपी को वही सब करना है जो केजरीवाल कर रहे हैं तो बीजेपी को क्यों लाना चाहिए? केजरीवाल ने कहा कि अगर आपको केजरीवाल का काम करना है तो हम बीजेपी को क्यों लाएं? अगर मुझे उनके घोषणा पत्र को एक वाक्य में सारांशित करना है, तो यह है – केजरीवाल जो कर रहे हैं वह बहुत अच्छा है, बीजेपी केजरीवाल के काम की सराहना करती है और अगर की जनता दिल्ली हमें मौका दो हम जारी रखेंगे केजरीवाल का काम.

आयुष्मान भारत योजना भारत का सबसे बड़ा घोटाला: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना को देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया है. केजरीवाल ने मीडिया से बात करते आयुष्मान भारत योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने आयुष्मान योजना के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने पुष्टि की है कि यह एक फर्जी योजना है. आयुष्मान भारत देश का सबसे बड़ा घोटाला है. जब केंद्र सरकार बदलेगी और इन घोटालों की जांच होगी, तब लोगों को पता चलेगा कि आयुष्मान भारत वास्तव में कितना बड़ा घोटाला था.

Also Read: Delhi Assembly Election 2025: अजित पवार की NCP ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची, केजरीवाल को टक्कर देंगे विश्वनाथ अग्रवाल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola