Mahila Samman Yojana: दिल्ली की महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपये, सीएम रेखा गुप्ता ने दिया बड़ा बयान

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Feb 2025 10:20 PM

विज्ञापन

CM Rekha Gupta

Mahila Samman Yojana: दिल्ली में रेखा गुप्ता की अगुआई में बीजेपी की सरकार बन चुकी है. 27 साल बाद सत्ता में वापसी करते ही बीजेपी सरकार एक्शन में आ गई है. सीएम रेखा गुप्ता ताबड़तोड़ फैसले ले रही हैं.

विज्ञापन

Mahila Samman Yojana: दिल्ली की सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट की पहली बैठक गुरुवार शाम को की. उसके बाद उन्होंने विभागों का भी बंटवारा कर दिया. पहली कैबिनेट में दो प्रस्ताव पारित किए गए. सीएम ने महिला सम्मान को लेकर बड़ा बयान दिया. दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने के बीजेपी के वादे पर दिए गए बयान पर दिल्ली की सीएम ने कहा, “हमारी सरकार है, एजेंडा हमारा होगा. हमें काम करने दीजिए. उन्हें हमें सब कुछ बताने की जरूरत नहीं है, उन्होंने सत्ता में रहते हुए जो करना था, कर दिया है.” कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम ने कहा, “हमने लोगों से जो वादे किए हैं, उन्हें हम पूरा करेंगे.”

जीवन का हर एक पल आपकी सेवा में : रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता ने इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “मां यमुना के आशीर्वाद से आज वरिष्ठजनों की उपस्थिति में दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. मैं दिल्ली की जनता को विश्वास दिलाती हूं कि मेरे जीवन का हर एक पल आपकी सेवा में समर्पित होगा. आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसी सामान्य कार्यकर्ता पर दिल्ली की जन आकांक्षाओं को पूरा करने की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दूंगी एवं मंत्रिमंडल के साथियों के साथ मिलकर विकसित दिल्ली के संकल्प को साकार करने की हरसंभव कोशिश करूंगी.”

बीजेपी के संकल्प पत्र में क्या था खास

  • 2500 की आर्थिक मदद हर गरीब महिला को प्रति माह
  • 21000 की आर्थिक मदद और 6 पोषण किट हर गर्भवती महिला को
  • 500 में एलपीजी सिलेंडर हर गरीब परिवार की महिला को, होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त
  • पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना करेंगे लागू
  • 10 लाख तक का मुफ्त इलाज सभी वरिष्ठ नागरिकों को और नि-शुल्क ओपीडी चिकित्सा और डायग्नोस्टिक सेवा भी
  • वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन 2000 से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह और 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, बेसहारा और परित्यक्ता महिलाओं की पेंशन 2500 रुपये से बढ़ाकर प्रति माह 3000 रुपये करने का वादा.
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola