Delhi Assembly Session: 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र, अरविंदर लवली बने प्रोटेम स्पीकर

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Feb 2025 6:26 PM

विज्ञापन

Delhi LG VK Saxena

Delhi Assembly Session: बीजेपी की अगुआई में सरकार गठन के बाद दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र का शेड्यूल भी सामने आ चुका है. सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा.

विज्ञापन

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र का लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि सत्र की शुरुआत 24 फरवरी से होगी और 27 फरवरी तक चलेगी. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के कारण विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रखी गई है.

अरविंदर सिंह लवली बने प्रोटेम स्पीकर

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है. 24 फरवरी को सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी. प्रोटेम स्पीकर सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे. उसके बाद दोपहर 2 बजे विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा.

सदन के पटल पर रखी जाएगी सीएजी की रिपोर्ट

दिल्ली विधानसभा के सत्र में एलजी के अभिभाषण के बाद 25 फरवरी को सदन के पटल पर सीएजी की रिपोर्ट रखी जाएगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट ने पहली बैठक में 14 सीएजी रिपोर्ट पेश करने की घोषणा की थी. कैबिनेट की पहली बैठक में आयुष्मान भारत योजना के कार्यान्वयन को भी मंजूरी दी गई थी.

चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी भी बोले थे- पहले सत्र में पेश होगी सीएजी रिपोर्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था- विधानसभा की पहली सत्र में ही सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएगी. उन्होंने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा था- अब राष्ट्रीय राजधानी एक दशक की ‘आप-दा’ से मुक्त हुई है. उन्होंने दिल्ली की जनता को आश्वस्त किया था कि विधानसभा के पहले सत्र में महानियंत्रक एवं लेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की जाएगी और दोषियों को दंडित कर उनसे लूटे हुए पैसे वसूले जाएंगे. उन्होंने कहा था, “जो भी भ्रष्टाचार में शामिल पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. जिसने भी लूटा है, उसको लौटाना पड़ेगा. यह मोदी की गारंटी है.” मालूम हो दिल्ली शराब नीति से जुड़ी सीएजी रिपोर्ट को विधानसभा में पेश न करने को बीजेपी ने चुनावी मुद्दा बनाया था. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है सीएजी रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली शराब नीति से सरकारी खजाने को 2026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इसके अलावा रिपोर्ट में शराब नीति के क्रियान्वयन में भी कई खामियां पाए जाने की बात कही गई है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola