Coronavirus Outbreak : दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड 1877 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 34687 हुई
Mathura: A devotee undergoes thermal screening at Sri Dwarkadheesh temple after it re-opened following the ease of lockdown restrictions, in Mathura, Wednesday, June 10, 2020. (PTI Photo)(PTI10-06-2020_000037A)
दिल्ली में कोरोना वायरस का मामला लगातार बिगड़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1877 नये मामले सामने आये हैं. साथ ही 65 लोगों की मौत भी हो गयी.
नयी दिल्ली : दिल्ली में कोरोना वायरस का मामला लगातार बिगड़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1877 नये मामले सामने आये हैं. साथ ही 65 लोगों की मौत भी हो गयी.
कोरोना के नये मामलों के साथ ही दिल्ली कोरोना वायरस के कुल मामले 34687 हो गये हैं. जिसमें 20871 एक्टिव केस हैं और 12731 लोग ठीक हो चुके हैं. दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 65 नये मामले के साथ बढ़कर 1085 हो गये हैं.
दिल्ली में कोविड-19 का संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैला है या नहीं, इस विषय पर और भ्रम की स्थिति बन गयी है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि यहां सामुदायिक संक्रमण है लेकिन केंद्र ही इस बारे में घोषणा कर सकता है. उन्होंने सामुदायिक संक्रमण को तकनीकी शब्द बताते हुए अब इसकी जिम्मेदारी केंद्र पर डाल ली है. स्वास्थ्य मंत्री के बयान के एक दिन पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा था कि केंद्र ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस का संक्रमण सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला है. एक दिन पहले जैन ने संवाददाताओं से कहा था कि संक्रमण के जितने मामले आ रहे हैं उसमें आधे में स्रोत का पता नहीं है.
Also Read: दिल्ली में फिर लग सकता है लॉकडाउन! शाह से केजरीवाल की मुलाकात के बाद चर्चा तेज
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी माना की दिल्ली में कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. उन्होंने आशंका जतायी है कि 31 जुलाई तक 1.5 लाख बिस्तरों की जरूरत पड़ेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.5 लाख बिस्तरों में से ऐसा अनुमान है कि 80,000 बिस्तरों की जरूरत दिल्ली के लोगों को होगी. इससे पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ेंगे और जुलाई अंत तक यह 5.5 लाख तक पहुंच जाएंगे.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 के मरीजों के लिए 20 जून तक 15,000 बिस्तरों की व्यवस्था करेगी. उन्होंने दावा किया कि भविष्य की स्वास्थ्य अवसंरचना की जरूरतों के मुताबिक तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 30 जून की स्थिति के लिए तैयारी कर रही है और उसके लिए खेल के मैदानों, बैंक्वैट हॉल और होटलों में कोविड अवसंरचना निर्मित करने की तैयारी की जा रही है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि एक बार अन्य राज्यों के लोग इलाज के लिए दिल्ली आने लगेंगे तो यहां 31 जुलाई तक डेढ़ लाख बिस्तरों की आवश्यकता होगी. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार सभी को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए ईमानदार प्रयास करेगी. एक वक्तव्य में जैन ने कहा कि 15 जून तक लगभग सात हजार बिस्तर भर जाएंगे और 30 जून तक 15,000 बिस्तरों पर मरीज होंगे.
जैन ने कहा, वर्तमान में हम 30 जून के लिए तैयारी कर रहे हैं. हम 20 जून तक 15,000 बिस्तरों की व्यवस्था करेंगे और 15 जुलाई का लक्ष्य 30 जून तक पूरा करने का प्रयास करेंगे.
posted by – arbind kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










