चाईबासा में 3 करोड़ रुपये से अधिक के डोडा के साथ दो गिरफ्तार
चाईबासा में तीन करोड़ रुपये से अधिक के डोडा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये घटना टेबो थाना क्षेत्र की है.
चाईबासा : चाईबासा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दो लोगों को 2096 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिसकी कीमत तीन करोड़ 14 लाख रुपये बतायी जा रही है. घटना शनिवार रात पश्चिमी सिंहभूम के टेबो थाना क्षेत्र की है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक डोडा अफील लेकर टेबो थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है. इसके बाद एसपी के निर्देश पर एक छापीमारी दल का गठन किया गया. इसका नेतृत्व चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी सह सहायक पुलिस अधीक्षक कर रहे थे. पुलिस की टीम टेबो थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हर आने जाने वाले वाहन की जांच कर रही थी. इसी क्रम में टाटा कंपनी का ट्रक जिसका नंबर RJ-19GJ-0001 को चेकिंग के लिए रूकवाया गया.
बरामद डोडा की कीमत 3 करोड़ से अधिक
वाहन की तालाशी के दौरान 135 प्लास्टिक के बोरा में 2096 किलो ग्राम डोडा अफीम बरामद किया गया. जिसकी कुल कीमत 3 करोड़ 14 लाख रुपये आंकी गयी. इस संबंध में जब ट्रक के चालक व खलासी से पूछताछ की गयी तो पता चला कि बरामद डोडा को उड़ीसा, छत्तीसगढ़ मार्ग से राजस्थान ले जाने की योजना थी. इसके बाद पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही इस घटना में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों का नाम मियू खान व राकेश कुमार है. दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं.
Also Read: झारखंड के चाईबासा में 5.58 करोड़ से अधिक की अफीम जब्त, पुलिस को ऐसे मिली कामयाबी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










