बिहार में पुराने LPG कनेक्शन दोबारा नहीं होंगे चालू, नए कनेक्शन पर भी पेट्रोलियम कंपनी का आया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

LPG Cylinder Crisis: पेट्रोलियम कंपनियों ने लंबे समय से बंद पड़े एलपीजी कनेक्शनों को लेकर नया निर्देश जारी किया है. अब ऐसे कनेक्शनों को दोबारा एक्टिव करने के लिए गैस एजेंसियां किसी भी तरह का आवेदन या अनुरोध स्वीकार नहीं करेंगी.

विज्ञापन

LPG Cylinder Crisis: पेट्रोलियम कंपनियों ने लंबे समय से बंद पड़े एलपीजी कनेक्शनों को लेकर नया निर्देश जारी किया है. इसके तहत बिहार के गैस एजेंसियों को भी साफ कहा गया है कि ऐसे कनेक्शनों को दोबारा चालू करने के लिए कोई आवेदन या वचन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा. यानी जिन उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, उन्हें अब सीधे तौर पर फिर से चालू नहीं किया जाएगा. वहीं नए कनेक्शन पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एजेंसियों को दिए गए साफ निर्देश

अधिकारियों के मुताबिक गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि निष्क्रिय कनेक्शनों को सक्रिय करने के लिए किसी भी तरह का अनुरोध स्वीकार न करें. कई मामलों में देखा गया है कि उपभोक्ता लंबे समय तक गैस सिलेंडर बुक नहीं करते. ऐसे में कनेक्शन DEACTIVATE हो जाते हैं. इससे रिकॉर्ड और डाटा को संभालना मुश्किल हो जाता है.

उपभोक्ताओं को दी जाएगी जानकारी

गैस एजेंसियों से यह भी कहा गया है कि वे उपभोक्ताओं को इस नियम के बारे में साफ जानकारी दें. इससे किसी तरह का भ्रम नहीं रहेगा. अगर किसी उपभोक्ता को गैस सेवा की जरूरत है, तो उन्हें नए कनेक्शन के लिए तय प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा.

नए कनेक्शन की प्रक्रिया फिलहाल बंद

अधिकारियों के अनुसार फिलहाल नए एलपीजी कनेक्शन देने की प्रक्रिया भी बंद है. इसलिए उपभोक्ताओं को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ सकता है.

पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से एलपीजी वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी. इससे यह पहचान करना आसान होगा कि असली उपभोक्ता कौन हैं. हालांकि इससे उन लोगों को परेशानी हो सकती है जिनका कनेक्शन किसी वजह से लंबे समय तक इस्तेमाल में नहीं रहा.

Also Read: बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग से गायब 4 विधायकों का पॉलिटिकल बैकग्राउंड जानिए, कांग्रेस नेता कई बार बदल चुके हैं पार्टी

Also Read: ईद से पहले फ्लाइट टिकट के दाम आसमान पर, दिल्ली, मुंबई से बिहार आने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन