बांका में दो बच्चों के साथ महिला ने कुएं में लगाई छलांग, तीनों की डूबने से मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2023 8:31 PM
बांका में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. कुएं के गहरे पानी में डूबने से महिला और उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई. घटना बांका थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव की है. स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला मंद बुद्धि की है. घर में वह अपने बाल-बच्चे के साथ अकेली रहती थी.
बांका. बांका में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. कुएं के गहरे पानी में डूबने से महिला और उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई. घटना बांका थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव की है. आत्महत्या करने वाली महिला का नाम पिंकी देवी (35 वर्ष) के अलावा पुत्र सुमन कुमार (पांच वर्ष) व पुत्री (तीन वर्ष) की भी मौत हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला मंद बुद्धि की है. घर में वह अपने बाल-बच्चे के साथ अकेली रहती थी.
बताया जाता है कि बुधवार को वह अचानक अपने बच्चों के साथ कुएं के पास पहुंची और देखते ही देखते कुएं में छलांग लगा दी. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तीनों को कुएं से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां जांच के बाद चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. महिला का पति नागेश्वर यादव कोलकाता में रहकर कमाई करता है. घटना की जानकारी के बाद वह कोलकाता के गांव पहुंचा हैं. नागेश्वर यादव ने थाने में यूडी केस दर्ज किया है.
थानाध्यक्ष शंभु यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले के छानबीन की जा रही है. महिला ने किस कारण से इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस ने कहा कि घटना को लेकर यूड केस दर्ज किया है. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सभी दुध मुंह बच्चे को देखकर भाव विभोर हो रहे हैं. सूचना मिलने के साथ सभी सगे-सबंधी भी पहुंच रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










