भवन निर्माण को लेकर अधिकारियों ने किया जमीन का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
भवन निर्माण को लेकर अधिकारियों ने किया जमीन का निरीक्षण

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नये भवन निर्माण को लेकर वर्षों से चर्चा चल रही है

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नये भवन निर्माण को लेकर वर्षों से चर्चा चल रही है. थाना भवन के सामने वाले जमीन पर भवन निर्माण बनाने को लेकर कई बार राजस्व अमीन व जिले के कई पदाधिकारी अंचल अधिकारी के समक्ष माफी कराकर प्रतिवेदन समर्पित करने का कार्य किया गया था. कई बार प्रयास करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लग पायी थी. इस बार स्थानीय विधायक मनोज यादव व प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश सहित कार्यपालक अभियंता व भवन निर्माण विभाग के एसडीओ ने जमीन का निरीक्षण किया. इस दौरान अंचल अमीन द्वारा जमीन की नापी करते हुए भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक जानकारी दी गयी. मौके पर उप प्रमुख बेनी शंकर यादव, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, मुखिया संतोष कुमार पूर्व मुखिया सदाशिव देव परमेश्वर मांझी, मुखिया प्रतिनिधि सुदर्शन शाह, पंचायत समिति सदस्य प्रणव कुमार, राजेश कुमार, विजय यादव, संजय मांझी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन