ePaper

West Bengal Election 2021: बंगाल में ममता बनर्जी और सीताराम येचुरी के बीच फंसे तेजस्वी, किसके साथ लालू की पार्टी का गठबंधन?

Updated at : 14 Feb 2021 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Election 2021: बंगाल में ममता बनर्जी और सीताराम येचुरी के बीच फंसे तेजस्वी, किसके साथ लालू की पार्टी का गठबंधन?

West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ( Bengal Vidhan Sabha Chunav) से पहले लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी राजद (RJD) धर्मसंकट में है. बंगाल चुनाव (Bengal Chunav) के दिन नजदीक आते जा रहे हैं लेकिन टीएमसी (TMC) या वामदल (Left Parties) से गठबंधन (Alliance) को लेकर राजद अभी तक किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा है.

आज की तारीख में राजद के कर्ता धर्ता तेजस्वी यादव इस मुद्दे को लेकर लगातार नेताओं के साथ मंथन कर रहे हैं. राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नेताओं ने कई दौर की बात की है. हालांकि अभी तक उसका कोई एक चुनावी साझीदार नहीं बन सका है. राजद भाजपा को हराने के लिए तृणमूल की तरफ झुक रही है, लेकिन उसके लिए परेशानी यह है कि बिहार में उसके सहयोगी वाम दल वहां उससे मदद की उम्मीद कर रह हैं. राजद इसे नकार नहीं पा रही है.

चूंकि तृणमूल और वाम दलों वहां एक दूसरे के विरोध में उतर रहे हैं,इसलिए राजद को फैसला करने में दिक्कत आ रही है. इधर विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि पश्चिमी बंगाल के विधानसभा चुनाव में राजद अपनी भूमिका तलाशने के लिए तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम नेतृत्व से बातचीत कर रहा है. ममता बनर्जी एवं सीताराम येचुरी से राजद के उच्च पदस्थ नेता संवाद कर चुके हैं. हालांकि अंतिम फैसला अभी तक नहीं हुआ है.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा को पराजित करने के लिए राजद तृणमूल और सीपीएम दोनों का साथ देने को तैयार है. इसी रणनीति के हिसाब से राजद चुनाव लड़ने के लिए विधानसभा क्षेत्र भी चिन्हित कर रहा है. कहा जा रहा है कि सीमांचल से लगे सीटों पर राजद अपने प्रत्याशी उतारेगा.

Also Read: जगदानंद सिंह पर Tej Paratp Yadav के बिगड़े बोल का लालू यादव ने लिया संज्ञान, क्या होगी कोई कार्रवाई?

Posted By: Utpal Kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन