ePaper

तीन बच्चों के पिता की ग्रामीणों ने करवाई शादीशुदा प्रेमिका से शादी, पहली पत्नी बोली: मुझे पति का इंतजार

Updated at : 10 Mar 2023 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
तीन बच्चों के पिता की ग्रामीणों ने करवाई शादीशुदा प्रेमिका से शादी, पहली पत्नी बोली: मुझे पति का इंतजार

जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बेलाताड़ गांव में शादीशुदा प्रेमी और प्रेमिका की शादी ग्रामीणों ने जबरदस्ती करा दी. युवक बुधवार दोपहर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. इस बात की सूचना लड़की के परिजनों को मिली. ग्रामीणों की भीड़ ने बुधवार की रात दोनों की शादी करा दी.

विज्ञापन

जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बेलाताड़ गांव में शादीशुदा प्रेमी और प्रेमिका की शादी ग्रामीणों ने जबरदस्ती करा दी. युवक बुधवार दोपहर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. इस बात की सूचना लड़की के परिजनों को मिली. परिजनों ने घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों की भीड़ ने बुधवार की रात दोनों की शादी करा दी. यह घटना जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र का है. युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव के रहने वाले अजय यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई.

2 साल पहले हुई थी प्रेमिका की शादी

बता दे की सावित्री की शादी 2 साल पहले हुई थी, लेकिन उसके पति ने किसी कारण से उसे छोड़ दिया था. फिलहाल, सावित्री अपने माता-पिता के साथ रहती है. वहीं, अजय यादव तीन बच्चों का पिता है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी अजय यादव बुधवार दोपहर होली के दिन अपनी प्रेमिका सावित्री कुमारी से मिलने पहुंचा था. इस दौरान ग्रामीणों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी करवा दी.

पिछले एक साल से चल रहा प्रेम प्रसंग

दरअसल ये मामला चर्चा में इसलिए बना हुआ है क्योंकि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों एक दूसरे से प्रेम करने की बात को स्वीकार कर रहे हैं. वीडियो में अजय यादव कह रहा कि पिछले एक साल से सावित्री के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेम प्रसंग शुरू होने के कुछ महीने में ही सावित्री के साथ शादी कर ली थी. युवक वीडियो में यह भी कह रहा है कि शादी मर्जी से की है. लोगों ने बताया कि अजय यादव और सावित्री के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. अजय अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए लगातार उसके गांव आया करता था.

पहली पत्नी को अपने पति का इंतज़ार

इधर, शादी का वीडियो अजय के घर वाले और उसकी पत्नी बबीता देवी ने भी देखा है. पति की दूसरी शादी का वीडियो देख बबीता देवी काफी चिंतित और उदास है. बबीता देवी ने फोन पर बताया कि मेरी शादी 10 वर्ष पहले हुई है. बुधवार दोपहर को पता चला कि अजय ने दूसरी शादी कर ली है. हमारे तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. अब हम कहां जाएंगे. अब जो घरवाले कहेंगे, वहीं करेंगे. मुझे अपने पति का इंतजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन