भूटान की महारानी ने अपने परिवार के साथ किया वैशाली का भ्रमण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2017 11:36 AM

विज्ञापन

वैशाली: भूटान की महारानी अशी संगय छोदेन वांगचुक अपने परिवार के अशी यूफेलमा छोदेन वांगचुक, दाशो याब यूगयेन दोरजी और यूम थिनले छोदेन के साथ रविवार को वैशाली पहुंचीं. उन्होंने ऐतिहासिक रैलिक स्तूप, कोल्हुआ स्थित अशोक स्तंभ को देखा. महारानी के साथ आये लामाओं ने उनके साथ काफी देर तक पूजा-अर्चना की. इसके बाद खंडहरों […]

विज्ञापन

वैशाली: भूटान की महारानी अशी संगय छोदेन वांगचुक अपने परिवार के अशी यूफेलमा छोदेन वांगचुक, दाशो याब यूगयेन दोरजी और यूम थिनले छोदेन के साथ रविवार को वैशाली पहुंचीं. उन्होंने ऐतिहासिक रैलिक स्तूप, कोल्हुआ स्थित अशोक स्तंभ को देखा. महारानी के साथ आये लामाओं ने उनके साथ काफी देर तक पूजा-अर्चना की. इसके बाद खंडहरों का भ्रमण कर महारानी ने वैशाली के इतिहास की जानकारी ली.

उन्होंने कोल्हुआ स्थित अशोक स्तंभ के दृश्य को अपने कैमरे में स्वयं कैद किया. उन्होंने कहा कि वे अपने साथ यहां की यादों को सहेज कर ले जा रही हैं. यह भगवान बुद्ध की धरती है, जो उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है. इसके बाद महारानी दोपहर में वैशाली रेजीडेंसी पहुंचीं, जहां थोड़ा विश्राम करने के बाद लंच लिया और वैशाली के खंडहरों समेत अन्य स्थानों के भ्रमण पर निकल गयीं. महारानी के साथ 19 सदस्यीय टीम थी, जो वैशाली भ्रमण के पश्चात केसरिया के लिए रवाना हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन