निश्चय यात्रा : आज वैशाली जायेंगे सीएम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना/हाजीपुर : निश्चय यात्रा के 10वें और अंतिम चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को वैशाली जायेंगे. वह अपराह्न साढ़े तीन बजे बिदुपुर पहुंचेंगे. उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी होंगे. मुख्यमंत्री बिदुपुर पंचायत के वार्ड नंबर दो में महादलित टोला में हर घर, नल का जल, नाली आदि का निरीक्षण करेंगे और स्वच्छता […]
विज्ञापन
पटना/हाजीपुर : निश्चय यात्रा के 10वें और अंतिम चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को वैशाली जायेंगे. वह अपराह्न साढ़े तीन बजे बिदुपुर पहुंचेंगे. उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी होंगे.
मुख्यमंत्री बिदुपुर पंचायत के वार्ड नंबर दो में महादलित टोला में हर घर, नल का जल, नाली आदि का निरीक्षण करेंगे और स्वच्छता पार्क का उद्घाटन करेंगे. पार्क के पास ही केले के रेशे से तैयार किये जा घरेलू सामान को देखेंगे और प्रशिक्षित महिलाओं से बातचीत करेंगे. इसके बाद प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा विद्यालय, नवनिर्मित जलापूर्ति केंद्र और युवा कौशल केंद्र का उद्घाटन करेंगे. फिर वह रामदौली खेल मैदान में चेतना सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद हाजीपुर समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे. रविवार और सोमवार को वह पटना की यात्रा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










