यूपी में एक सौ सभा को संबोधित करेंगे लालू प्रसाद

जंदाहा: राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विधान पार्षद मो. कमर आलम नेकहाहै कि पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव सेकुलर के सबसे बड़े नेता हैं अौर उत्तर प्रदेश विधानसभा की लड़ाई सबसे बड़ी है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के मंसूबों को लालू प्रसाद नाकाम करेंगे. इसके लिए राजद बगैर कोई शर्त सपा को […]
जंदाहा: राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विधान पार्षद मो. कमर आलम नेकहाहै कि पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव सेकुलर के सबसे बड़े नेता हैं अौर उत्तर प्रदेश विधानसभा की लड़ाई सबसे बड़ी है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के मंसूबों को लालू प्रसाद नाकाम करेंगे. इसके लिए राजद बगैर कोई शर्त सपा को सहयोग करेगी. वहां पर लालू प्रसाद एक सौ विधान सभा में लोगों को संबोधित करेंगे.
मो. कमर आलम ने यह बातें प्रखंड के दुलौर गांव में एक सभा को संबोधित करने के दौरान कहीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सहनी ने की. इस मौके पर युवा राजद के जिलाध्यक्ष संजय पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव, देवा नंद सिंह, दिलीप राय, सुनील राय, मुकेश चौधरी, गीता राय, जितेंद्र लोहिया, सुधीर कुशवाहा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




