पेट्रोल पंप कर्मचारी से चार लाख 57 हजार रुपये की लूट

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिला के नगर थाना अंतर्गत बाग दुल्हन मोहल्ले के समीप हथियारबंद मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी से आज चार लाख 57 हजार रुपये लूट लिये. वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुुमार ने बताया कि हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित जय माता दी पेट्रोल […]
हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिला के नगर थाना अंतर्गत बाग दुल्हन मोहल्ले के समीप हथियारबंद मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी से आज चार लाख 57 हजार रुपये लूट लिये. वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुुमार ने बताया कि हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित जय माता दी पेट्रोल पंप के कर्मचारी अविनाश सिंह उक्त राशि लेकर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में उसे जमा करने जा रहे थे.
सुनीलकुमार ने कहा कि रास्ते में बाग दुल्हन मोहल्ले के पास एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाकर और हथियार का भय दिखा कर रुपयों से भरा थैला उनसे छीन लिया और फरार हो गये. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा लूट की इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




