ePaper

बिहार में दयाशंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

Updated at : 22 Jul 2016 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में दयाशंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

हाजीपुर : वैशाली जिले की एक अदालत ने भाजपा के बर्खास्त नेता दयाशंकर सिंह के खिलाफ बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का आज आदेश दिया. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय राम प्रसाद ने बालेंद्र दास की शिकायत पर जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति थाने में प्राथमिकी दर्ज करने […]

विज्ञापन

हाजीपुर : वैशाली जिले की एक अदालत ने भाजपा के बर्खास्त नेता दयाशंकर सिंह के खिलाफ बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का आज आदेश दिया. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय राम प्रसाद ने बालेंद्र दास की शिकायत पर जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. दास बहुजन समाज पार्टी की वैशाली जिला प्रमुख हैं.

दास के वकील रंजीत कुमार ने आरोप लगाया कि वह सिंह द्वारा मायावती के खिलाफ की गयी अपमानजनक टिप्पणी को सुनने के बाद आहत हैं. सिंह के इस बयान को टीवी चैनलों ने दिखाया था और इसे समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया था. शिकायतकर्ता ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन