हाजीपुर में पेंटिंग व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2016 6:46 PM

विज्ञापन

वैशाली : हाजीपुर में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने व्यवसायी अशोक साह को पहले फोन कर बुलाया और उसके बाद गोली मार दी. गोली लगने के बाद अशोक साह की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि हाजीपुर के […]

विज्ञापन

वैशाली : हाजीपुर में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने व्यवसायी अशोक साह को पहले फोन कर बुलाया और उसके बाद गोली मार दी. गोली लगने के बाद अशोक साह की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि हाजीपुर के नगर थाने के जौहरी बाजार मकसुदपुरा मुहल्ला निवासी स्वशंकर साह का 35 वर्षीय पुत्र अशोक साह पेंटिंग का व्यवसाय कर परिवार को चलाता था. वह गुरूवार की देर शाम अपने घर लौटा.

परिजनों की मानें तो लगभग सात बजे के करीब अशोक साह के मोबाइल पर एक फोन आया और उसके बाद वह घर से निकल गये. घात लगाये बैठे अज्ञात अपराधियों ने जौहरी बाजार के रास्ते में ही गोली मार दी और फरार हो गये. गोली लगने के बाद आनन-फानन में व्यवसायी को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन