बिहार के वैशाली में जुटे NDA के प्रमुख नेता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2016 10:30 PM
हाजीपुर : बिहार के वैशाली के नगवा में एनडीए के तीन प्रमुख घटक दललोजपा,रालोसपा व हम के नेताओं की सोमवार को बैठक हुई. बैठक हम के प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल के गांवमें उनके फार्म हाउस पर हुई. इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, रालोसपा प्रमुख और केन्द्रीय […]
हाजीपुर : बिहार के वैशाली के नगवा में एनडीए के तीन प्रमुख घटक दललोजपा,रालोसपा व हम के नेताओं की सोमवार को बैठक हुई. बैठक हम के प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल के गांवमें उनके फार्म हाउस पर हुई. इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, रालोसपा प्रमुख और केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवानशामिल हुए.
एनडीए के इन सभीप्रमुख नेताओं के बीच बंद कमरे में कई घंटोंतक बातचीत हुई. जानकारी के मुताबिकइसदौरान एनडीए के प्रमुख दल भाजपासे कोई भी नेता शामिल नहीं हुए.हालांकि बैठक के बाद सभी ने एक सुर में एनडीए में अपनी अस्था जतायी. बताया जा रहा है कि इस तरह की बैठकें आगे भी आयोजित की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










