तीन पंचायत सचिवों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 13 Mar 2016 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
तीन पंचायत सचिवों पर प्राथमिकी दर्ज

शिक्षक नियोजन के कागजात नहीं देने पर हुई कार्रवाई वैशाली : प्रखंड क्षेत्र की मतैया एवं वैशाली पंचायत के पंचायत सचिव सकलदीप पासवान, दाउदनगर पंचायत के सचिव ओम प्रकाश पटेल एवं राहीमपुर पंचायत के सचिव सत्य नारायण कुमार द्वारा शिक्षक नियोजन से संबंधित जरूरी अभिलेख का फोल्डर विभाग में जमा नहीं किये जाने के कारण […]

विज्ञापन

शिक्षक नियोजन के कागजात नहीं देने पर हुई कार्रवाई

वैशाली : प्रखंड क्षेत्र की मतैया एवं वैशाली पंचायत के पंचायत सचिव सकलदीप पासवान, दाउदनगर पंचायत के सचिव ओम प्रकाश पटेल एवं राहीमपुर पंचायत के सचिव सत्य नारायण कुमार द्वारा शिक्षक नियोजन से संबंधित जरूरी अभिलेख का फोल्डर विभाग में जमा नहीं किये जाने के कारण इनके विरुद्ध बीडीओ प्रह्लाद पंडित द्वारा वैशाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बीडीओ ने बताया कि उच्च न्यायालय पटना में जनहित याचिका संख्या 15453/14 में पारित आदेश के आलोक में वर्ष 2003/06-12 में नियोजित शिक्षकों का नियोजन संबंधी जांच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना द्वारा प्रक्रियाधीन है.
न्यायालय के आदेश के आलोक में सभी नियोजन इकाइयों से अपनी नियोजन इकाई अंतर्गत सभी नियोजित शिक्षकों का पूर्ण फोल्डर जमा करने का निर्देश दिया गया था, परंतु अभी तक यह अप्राप्त है. ऐसी स्थिति में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना वैशाली के पत्रांक 1006 दिनांक 24 फरवरी ,16 के आलोक में दोषी पंचायत सचिवों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
िबदुपुर में सरकारी जमीन से पेड़ काटने के आरोप में प्राथमिकी
बिदुपुर : थाने के बागसैद खां ग्राम में सरकारी जमीन से एक ताड़ का व एक शीशम का पेड़ काटने के आरोप में गांव के ही हरि विलास सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. सीओ संजय कुमार राय द्वारा कार्यालय पत्रांक 274 दिनांक 10 मार्च , 2016 के तहत खाता 76, खेसरा 199 रकवा 0.36 एकड़ एवं थाना नंबर 420 से एक शीशम एवं ताड़ का पेड़ काटने के आरोप में राजस्व कर्मचारी प्रणव कुमार के जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी,
जबकि दूसरी ओर दाउनगर चकगढ़ों गांव में खाता 1292, खेसरा 657, रकवा 0.34 एकड़ एवं थाना नंबर 359 गैर मजरूआ जमीन में अतिक्रमण कर ईंट सोलिंग उखाड़ लेने के आरोप में गांव के ही रमेश सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. इस संबंध में कार्यालय पत्रांक 275 दिनांक 10 मार्च 2016 के तहत ग्रामीणों कि शिकायत एवं राजस्व कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर अंचल अधिकारी श्री राय द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन