ट्रेड यूनियनों ने मनाया राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस

Updated at : 11 Mar 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेड यूनियनों ने मनाया राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस

बिहार श्रम संगठन मंच की जिला इकाई के बैनर तले निकाली गयी रैली हाजीपुर : श्रम अधिकारों पर केंद्र की नमो सरकार द्वारा किये जा रहे हमले के विरोध में मजदूरों ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस के अवसर पर बिहार श्रम संगठन मंच की जिला इकाई के बैनर तले रैली […]

विज्ञापन

बिहार श्रम संगठन मंच की जिला इकाई के बैनर तले निकाली गयी रैली

हाजीपुर : श्रम अधिकारों पर केंद्र की नमो सरकार द्वारा किये जा रहे हमले के विरोध में मजदूरों ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस के अवसर पर बिहार श्रम संगठन मंच की जिला इकाई के बैनर तले रैली निकाली गयी. शहर के एसडीओ रोड स्थित श्रम अधीक्षक कार्यालय परिसर से मजदूर संगठनों ने रैली निकाली, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई समाहरणालय परिसर पहुंची.
वहां प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्री मांगपत्र का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और सभा की. प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में महंगाई, बेरोजगारी और ठेकाकरण पर रोक लगाने, सामाजिक सुरक्षा योजना लागू करने, भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों एवं वित्तीय संस्थाओं में एफडीआइ बंद करने की मांग शामिल है. प्रदर्शन के बाद सीटू के राजेंद्र पटेल की अध्यक्षता में संपन्न सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विस्तार से सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना की और पीएम पर हमला बोलते हुए स्टार्ट अप इंडिया के उद्घोष को रद्द करने और मेहनतकशों के हक-अधिकार की रक्षा की आवाज बुलंद की. रैली का नेतृत्व मंच के जिला संयोजक एक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ऐटक के सूरज राय, सीटू के राज नारायण सिंह, टीयूसीसी के मिथिलेश कुमार शर्मा और एआइएमएफ के शत्रुघ्न राय ने किया. सभा को संबोधित करनेवालों में अमृत गिरि, अशोक ठाकुर, विश्वनाथ विप्लवी, राजेश्वर प्रसाद, मंजु देवी, परमेश्वर राय, रामा शंकर भारती, रणदीप कुमार, बाबू लाल राय आदि प्रमुख हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन