पशु दाना में मिलावट करने की डीएम से की शिकायत

Updated at : 10 Mar 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
पशु दाना में मिलावट करने की डीएम से की शिकायत

वैशाली : जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष मेवालाल राय ने डीएम को एक आवेदन देकर प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती के जगदंबा फ्लावर मिल में हो रहे अनियमितता पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. जिलाध्यक्ष श्री राय ने मिल मालिक व कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि इनके द्वारा तैयार किये जा […]

विज्ञापन

वैशाली : जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष मेवालाल राय ने डीएम को एक आवेदन देकर प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती के जगदंबा फ्लावर मिल में हो रहे अनियमितता पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. जिलाध्यक्ष श्री राय ने मिल मालिक व कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि इनके द्वारा तैयार किये जा रहे चोकर में गलत वस्तुओं का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिससे क्षेत्र के न केवल कई पशुएं बीमार पड़ी है बल्कि कई की मौत भी हो गई है.

इतना ही नहीं क्षेत्र के पशुपालकों द्वारा जब इनके मिल से चोकर की खरीदारी की जाती है. तो पचास किलो चोकर का कीमत लेकर केवल 35 किलो चोकर का बैग दे दिया जाता है. आरोप है कि चोकर का बिल भी गेट पर जबरन ले लिया जाता है. ताकि वह किसी से शिकायत न करें. जिलाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि इस मामले की शिकायत मेरे द्वारा पूर्व में वैशाली प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से भी की गई थी, पर इस मामले में आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई.

जिलाध्यक्ष के इन्होंने मांग किया की किसान हित को देखते हुए स्वयं जांच कर उचित कार्रवाई की जाये. दूसरी ओर मिल प्रबंधक ने आरोपों से इनकार करते हुए जांच में सहयोग की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन