ePaper

जंदाहा में नौ: लाख की दवा लोड पिकअप वैन की लूट, जांच तेज

Updated at : 23 Jan 2020 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
जंदाहा में नौ: लाख की दवा लोड पिकअप वैन की लूट, जांच तेज

दाहा/अरनियां : हाजीपुर-जंदाहा एनएच 322 पर जंदाहा थाने के चखुरदी गांव के समीप मंगलवार की देर रात कार सवार अपराधियों ने दवा व्यवसायी व पिकअप वैन चालक से हथियार के बल पर दवा लोड पिकअप वैन लूट ली. पिकअप वैन पर लगभग नौ लाख रुपये की दवा लोड थी. इसकी शिकायत जंदाहा थाने की पुलिस […]

विज्ञापन

दाहा/अरनियां : हाजीपुर-जंदाहा एनएच 322 पर जंदाहा थाने के चखुरदी गांव के समीप मंगलवार की देर रात कार सवार अपराधियों ने दवा व्यवसायी व पिकअप वैन चालक से हथियार के बल पर दवा लोड पिकअप वैन लूट ली. पिकअप वैन पर लगभग नौ लाख रुपये की दवा लोड थी. इसकी शिकायत जंदाहा थाने की पुलिस से की गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी के दवा व्यवसायी रंधीर कुमार गुप्ता पटना के गोविंद मित्रा रोड से लगभग नौ लाख रुपये की दवा लोड कर पिकअप वैन से शाहपुर पटोरी के लिए चले थे. जैसे ही वे एनएच 322 पर जंदाहा थाने के चखुरदी गांव के समीप पहुंचे कि एक स्विफ्ट डिजायर कार ने पिकअप वैन को ओवरटेक कर रोक लिया.
पिकअप वैन के रुकते ही कार पर सवार चार अपराधियों ने पिकअप वैन के चालक मंजय कुमार राय व दवा व्यवसायी पर पिस्तौल तान दी. पिस्तौल के बल पर दोनों को पिकअप वैन से उतारने के बाद अपराधी दवा लोड पिकअप वैन लूट कर जंदाहा की ओर भाग निकले. अपराधियों के भाग जाने के बाद दवा व्यवसायी रंधीर कुमार गुप्ता ने जंदाहा थाना पर पहुंच कर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.
दवा व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात लगभग नौ बजे वह पिकअप वैन पर दवा लोड करा कर पटोरी के लिए चले थे. पटोरी लौटने के क्रम में व्यवसायी रंधीर कुमार गुप्ता भी दवा लोड पिकअप वैन पर बैठ गये थे. रात्रि 1 बजे के आसपास जंदाहा थाने के चखुरदी के समीप कार सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर दवा लोड पिकअप वैन लूट ली.
इस संबंध में जंदाहा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि व्यवसायी की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी व लूट के सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन