ePaper

लूट के दौरान थानाध्यक्ष के बेटे को मारी गोली

Updated at : 19 Nov 2019 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
लूट के दौरान थानाध्यक्ष के बेटे को मारी गोली

हाजीपुर : सदर थाना से चंद कदमों की दूरी पर रामाशीष चौक ओवरब्रिज के समीप सोमवार की शाम लूटपाट का विरोध करने पर बाइक सवार अपराधियों ने दुमका थानाध्यक्ष के बेटे को गोली मार दी. गोली मारने के बाद अपराधी उसकी बाइक लूट कर भाग निकले. गोली से घायल युवक को इलाज के लिए सदर […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर थाना से चंद कदमों की दूरी पर रामाशीष चौक ओवरब्रिज के समीप सोमवार की शाम लूटपाट का विरोध करने पर बाइक सवार अपराधियों ने दुमका थानाध्यक्ष के बेटे को गोली मार दी. गोली मारने के बाद अपराधी उसकी बाइक लूट कर भाग निकले. गोली से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे इलाज के लिए नगर के जौहरी बाजार स्थित गणपति हॉस्पिटल लेकर चले गये.

मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना के समीप के रहने वाले व दुमका थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का पुत्र चंदन कुमार मेडिकल रिप्रजेंटेटिव है. सोमवार की शाम वह अपने एमआर दोस्त लालगंज थाने के जमालपुर निवासी राघवेंद्र के साथ लालगंज से हाजीपुर लौट रहा था.
जैसे ही दोनों सदर थाना के रामाशीष चौक ओवरब्रिज के समीप पहुंचा कि एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर बाइक में धक्का मार कर दोनों को गिरा दिया. इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते अपराधियों ने इनके ऊपर पिस्तौल तान दी और बाइक लूटने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने चंदन को गोली मार दी और बाइक लूट कर भाग निकले. अपराधियों की गोली चंदन के सीने में लगी है. मौके पर जुटे लोगों की मदद से राघवेंद्र चंदन को ऑटो से लेकर सदर अस्पताल पहुंचा.
घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये. सदर एसडीपीओ राघव दयाल और नगर थाने की पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंच गयी. मालूम हो कि रामाशीष चौक ओवरब्रिज के समीप सोमवार की शाम जिस जगह पर अपराधियों ने गोली मारकर बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया, वहां से सदर थाना व ट्रैफिक थाना की दूरी चंद कदमों पर ही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन