भोजपुरी अभिनेता व गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने 20 साल बाद की ट्रेन से यात्रा, कहा...

हाजीपुर : फिल्म स्टार से सांसद बने रवि किशन ने हाजीपुर जंक्शन से वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने से पहले कहा कि वह करीब 20 साल बाद ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं. हाजीपुर रेलवे स्टेशन के अतिथि कक्ष में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने […]
हाजीपुर : फिल्म स्टार से सांसद बने रवि किशन ने हाजीपुर जंक्शन से वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने से पहले कहा कि वह करीब 20 साल बाद ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं. हाजीपुर रेलवे स्टेशन के अतिथि कक्ष में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर के लिए वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने से पूर्व कहा कि यह उनकी 20 साल बाद हो रही ट्रेन यात्रा है.
उन्होंने कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल के निर्देशानुसार छठ व्रत पर रेल यात्रियों से मिलने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए वह ट्रेन से यह यात्रा कर रहे हैं. साथ ही कहा कि वह यात्रा के दौरान यात्रियों से मिलनेवाले फीडबैक से रेल मंत्री को अवगत करायेंगे. उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा के विकास के लिए उसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए लोकसभा में विधेयक लाये जाने के वास्ते उन्होंने अपनी ओर से प्रस्ताव दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




