Hajipur News: गोरौल का मशहूर पान किसानों की बढ़ा रहा आमदनी

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News: गोरौल का मशहूर पान किसानों की बढ़ा रहा आमदनी

Hajipur News: स्वाद और लाली के लिए प्रसिद्ध धाने गोरौल का पान नेपाल तक की मंडियों में बना पहचान

विज्ञापन

Hajipur News:(राहुल कुमार राय) अपने स्वाद एवं लाली के लिए मशहूर पान की खेती कर किसान अच्छी कमाई कर रहे है. गोरौल प्रखंड क्षेत्र के मशहूर गांव धाने गोरौल, जहां 80 प्रतिशत लोग पान के खेती पर निर्भर है. पान की खेती कर इस गांव के किसान अपनी हर एक शोक पूरी करते है. जानकारी के अनुसार प्रखंड के धाने गोरौल के अलावे आदमपुर, लोदीपुर, बेलवर, बरेबा सहित कई जगहों पर पान की खेती की जाती है. किसान इसे नगदी फसल मानते है. गोरौल के पान की मांग काफी ज्यादा है. बताया जा रहा है कि सैकड़ो परिवार पान की खेती कर अपनी आजीविका संभाल रही है.

नेपाल तक जाती है धाने गोरौल गांव की पान

स्थानीय बमबम चौरसिया, रामजन्म चौरसिया, शंभू चौरसिया, उर्मिला देवी, ईश्वर भगत सहित दर्जनों किसानाें ने बताया कि यहां का पान मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मोतिहारी, बेतिया, नेपाल सहित दर्जनों जिले में भी भेजी जाती है. किसानों ने बताया कि अभी मलमास चल रहा है. अभी लग्न का समय नही है. बाजार अभी मंदा चल रहा है. मंदिरों में आयोजित पूजा पाठ, शादी-ब्याह में भी पान की मांग काफी रहती है. मलमास के बाद पुनः पान की मांग काफी बढ़ जायेगी. बताया जा रहा है कि बारात जाने से लेकर शादी तक पान का जलवा दिखता है. किसानों ने बताया कि इतना महत्वपूर्ण फसल को आजतक सरकार कृषि का दर्जा नही दिया है, जिसका मलाल किसानों में साफ झलकता है. खेतों में हरे भरे पान का पत्ते लोगो का मन मोह लेता है.

पान की खेती करना जितना बड़ा फायदेमंद है उतना ही जोखिम

किसानों ने बताया कि पान की खेती जितना फायदेमंद है उतना ही बड़ा जोखिम वाला फसल है. यदि समय पर पान पत्ता नही तोड़ा गया तो पत्ता सूखकर बर्बाद हो जाता है. जिससे किसानों को बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ता है. यह खेती अन्य खेती से भिन्न होती है. किानों ने बताया कि घास-फूस, बांस के झोंपड़ीनुमा घेराबंदी कर पान की खेती की जाती है. महीनों फसलों की देखभाल के बाद पान का पत्ते को तैयार किया जाता है. जिसके बाद उसे तोड़कर पान मंडियों में बेचा जाता है.

Also Read: औरंगाबाद मंडी में सेब और अंगूर के दाम ऊंचे स्तर पर

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन