Aurangabad News: RSS के पूर्व जिला कार्यवाह हृदयानंद सहाय के निधन से शोक की लहर
Aurangabad News: संघ परिवार सहित सामाजिक क्षेत्र को बड़ी क्षति, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद शहर के क्लब रोड निवासी अरविंद सिन्हा के पुत्र एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह हृदयानंद सहाय का रविवार की रात निधन हो गया. वे 52 वर्ष के थे.उनके निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई.देर रात से ही उनके पैतृक आवास पर सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों का तांता लग गया.
पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
सभी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.बताया जाता है कि हृदयानंद सहाय पिछले चार वर्षों से लिवर सिरोसिस बीमारी से पीड़ित थे. उनका इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों में चला था.पिछले दो वर्षों से वे पटना के एक चिकित्सक की देखरेख में उपचाररत थे. रविवार की देर शाम अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई, जिसक बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे. इसी दौरान मेहंदिया के समीप रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली.हृदयानंद सहाय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता थे. उन्होंने संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन विस्तार एवं सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
निधन से संघ परिवार सहित सामाजिक क्षेत्र में बड़ी क्षति
वे अपने व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक सक्रियता के कारण जिले में काफी लोकप्रिय थे. उनके निधन से संघ परिवार सहित सामाजिक क्षेत्र में बड़ी क्षति मानी जा रही है.अपने पीछे वे पत्नी, दो पुत्र एवं वृद्ध पिता को छोड़ गए हैं. परिवार के एकमात्र सहारा माने जाने वाले हृदयानंद सहाय के निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
निधन पर लोगों ने कहा
उनके निधन पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता डॉ कमल किशोर, जिला महासचिव अजय कुमार वर्मा, लोक अभियोजक अजय कुमार संतोष, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र प्रसाद, मधुसूदन प्रसाद सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, राजू रंजन सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, सूर्यकांत सिन्हा, दीपक बलजोरी, डॉ राजीव, डॉ अभिषेक सिन्हा उर्फ गुड़ूल, संजय सिंहा, मनीष कुमार, अभिनेष कुमार सिंह, अमित कुमार उर्फ बबलू एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार सिंह समेत कई लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










