वैशाली : पुलिस व अपराधियों में मुठभेड़, चार घायल

बिदुपुर (वैशाली) : हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग में खिलवत बजरंगवली चौक के पास सोमवार को अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें चौकीदार समेत चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने अपराधियों पर फायरिंग की. पुलिस व अपराधियों […]
बिदुपुर (वैशाली) : हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग में खिलवत बजरंगवली चौक के पास सोमवार को अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें चौकीदार समेत चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.
जवाब में पुलिस ने अपराधियों पर फायरिंग की. पुलिस व अपराधियों के बीच हुई फायरिंग में चौकीदार समेत चार लोग जख्मी हो गये. घायलों को बिदुपुर पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. घायलों में दीपक कुमार बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिहवारपुर गांव निवासी रंगलाल पासवान का पुत्र है, जो बिदुपुर थाने में चौकीदार है.
वहीं, नमूना राय और देवेंद्र पासवान खिलवत गांव के हैं अौर चौथा प्रकाश कुमार मधुरापुर गांव का निवासी है. घायलों में चौकीदार दीपक कुमार और नमूना राय को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी. ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस की गोली से तीनों ग्रामीण घायल हुए हैं.
जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक बजे दिन में गश्ती के दौरान बिदुपुर थाने की पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका. पुलिस को अचानक देख बाइक सवार तीनों युवक भागने लगे. भाग रहे बाइक सवार पर शक होते ही पुलिस ने उनका पीछा किया. इसी दौरान बाइक सवार अपराधी पुलिस पर गोली चलाने लगे. जवाब में पुलिस ने भी अपराधियों पर गोली चलायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




