बिहार : वैशाली में पुलिस टीम पर हमला, मौके से भागे पुलिसकर्मी

वैशाली :बिहारके वैशाली जिलेमें पुलिस की टीम पर ग्रामीणोंद्वारा हमला बोला जाने की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस एक गांव में पहुंची थी. जहां दर्जनों लोगों ने पुलिस की टीम पर अचानक से हमला बोल दिया. पूरी घटना वैशाली जिले के भगवानपुर थाना इलाके के […]
वैशाली :बिहारके वैशाली जिलेमें पुलिस की टीम पर ग्रामीणोंद्वारा हमला बोला जाने की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस एक गांव में पहुंची थी. जहां दर्जनों लोगों ने पुलिस की टीम पर अचानक से हमला बोल दिया.
पूरी घटना वैशाली जिले के भगवानपुर थाना इलाके के बनथु गांव की है. जहां दर्जनभर लोगों ने पुलिस पर हमला किया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार बनथु गांव में मारपीट हुई थी. जिसकी सूचना फोन पर पुलिस को मिली थी. हालांकि, बताया जा रहा है कि किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आयी है. पुलिस वालों ने घटनास्थल से जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




