280 कार्टन शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गोरौल : भगवानपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकभुआ गांव में सोमवार को छापेमारी कर 280 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज अजीत कुमार चकभुआ गांव का निवासी बताया गया है. बरामद शराब अरूणाचल प्रदेश निमिॅत है. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना […]
गोरौल : भगवानपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकभुआ गांव में सोमवार को छापेमारी कर 280 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज अजीत कुमार चकभुआ गांव का निवासी बताया गया है. बरामद शराब अरूणाचल प्रदेश निमिॅत है. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चकभुआ गांव में अजीत सिंह के घर में भारी मात्रा में शराब छुपाकर रखा गया है. वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार एक टीम गठित कर चकभुआ गांव पहुंच छापामारी की गयी. छापेमारी के दौरान शराब बरामद हुआ है. वहीं मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. शराब की कीमत दस लाख बतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




