ePaper

30 लाख का सामान लदे वैन की लूट

Updated at : 18 Mar 2019 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
30 लाख का सामान लदे वैन की लूट

हाजीपुर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के समीप देर रात चार बदमाशों ने पिकअप वैन के चालक को बंधक बना पटना से मोतिहारी ले जाये जा रहे 30 लाख के सामान समेत पिकअप वैन को लूट कर भाग निकले. बदमाशों ने चालक को छपरा रोड स्थित एक पेड़ में बांध कर वैन लेकर […]

विज्ञापन
हाजीपुर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के समीप देर रात चार बदमाशों ने पिकअप वैन के चालक को बंधक बना पटना से मोतिहारी ले जाये जा रहे 30 लाख के सामान समेत पिकअप वैन को लूट कर भाग निकले.
बदमाशों ने चालक को छपरा रोड स्थित एक पेड़ में बांध कर वैन लेकर फरार हो गये. किसी तरह चालक ने रस्सी खोल कर पटना ऑफिस पहुंच कर जानकारी दी. इस संबंध में शिव शक्ति कूरियर के संचालक संजय कुमार ने औद्योगिक थाने की पुलिस से शिकायत की है.
पटना जमालरोड में शिव शक्ति कूरियर के ऑफिस से बीते गुरुवार की देर रात गुड्डू पासवार पिकअप वैन पर हैवेल्स, एरेस्टो सहित अन्य कंपनियों का सामान लेकर मोतिहारी और रक्सौल के लिए चला था. पटना ऑफिस के सामने ही दो लोग गाड़ी के पास पहुंच कर ड्राइवर को यह बोलकर झांसे में लिया कि उन्हें भी मोतिहारी जाना है. ड्राइवर ने उन दोनों को गाड़ी में बैठा लिया.
गांधी सेतु पार करने के बाद तीनों एक दुकान पर चाय पीने के लिए रुके थे. जैसे ही तीनों गाड़ी पर बैठने ही वाले थे की दो अन्य बदमाश वहां पहुंच गये . चारों बदमाशों ने चालक को छपरा रोड स्थित एक सुनसान जगह पर एक पेड़ में बांध कर पिकअप वैन पर लदा सामान लेकर फरार हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन